मां लगाती रही मदद की गुहार, किशोरी को बाइक पर लेकर निकल गया युवक; पुलिस ने शुरू की तलाश
हापुड़ के असौड़ा गांव में एक युवक 17 वर्षीय किशोरी को उसकी मां के सामने बाइक पर बैठाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उदय के खिलाफ मामला ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
HighLights
हापुड़ में मां के सामने 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण।
आरोपी युवक उदय किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में पूजा-अर्चना के लिए गई 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक उसकी मां के सामने ही बाइक पर बैठाकर ले गया। मां के शोर मचाने के बावजूद आरोपित मौके से किशोरी को लेकर फरार हो गया।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी और युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव असौड़ा निवासी मनोज कुमार ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन अगस्त की दोपहर उनकी 17 वर्षीय पुत्री पूजा-अर्चना के लिए गई थी। इसी दौरान मोहल्ला जसरूपनगर का रहने वाला उदय बाइक लेकर वहां पहुंचा।
आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। यह सब किशोरी की मां ने अपनी आंखों से देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपित किशोरी को लेकर वहां से निकल चुका था।
खबरें और भी
परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी किशोरी को खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर उदय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हापुड़ के बाजार में बीच सड़क पर दो सांडों की लड़ाई, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त; खौफनाक सीन देख सहम गए व्यापारी
यह भी पढ़ें- हर थाने पर 5 और आरटीओ को 20 हजार, आराम से पार हो रहीं डग्गामार बसें; हापुड़ में कैसे चल रहा 'खेल'
यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: हापुड़ में कांवड़ मार्ग पर तैनात हुईं 7 बाइक एंबुलेंस, तुरंत मिलेगा प्राथमिक उपचार