Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का त्रिवार्षिक अधिवेशन: हरदोई में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:38 PM (IST)

    हरदोई में नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के त्रिवार्षिक अधिवेशन में पंकज शर्मा अध्यक्ष और शैलेश तिवारी शाखा मंत्री निर्विरोध चुने गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पंकज शर्मा अध्यक्ष, शैलेश तिवारी शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित।

    2. रेल कर्मचारियों के अधिकारों और हितों पर जोर दिया गया।

    3. आठवें वेतन आयोग व निजीकरण पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की जनपदीय शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शनिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में पंकज शर्मा को अध्यक्ष एवं शैलेश तिवारी को शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

    कार्यक्रम में आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि संगठन पिछले एक शताब्दी से अधिक समय से रेल कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि बोनस, भत्तों और अन्य कर्मचारी हितों के मुद्दों पर संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहा है और आगे भी कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि आठवें वेतन आयोग में उचित वेतन संरचना नहीं दी जाती, तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    रेलवे में निजीकरण और ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास कर्मचारियों और रेल व्यवस्था, दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। संगठन इसका विरोध जारी रखेगा।

    साथ ही उन्होंने सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, ट्रैक मेंटेनरों के लिए पदोन्नति के अवसर, जीडीसीई परीक्षा व्यवस्था में सुधार, महिला कर्मचारियों को विभाग परिवर्तन का विकल्प, पुरानी पेंशन जैसी सुविधाओं के अनुरूप लाभ तथा आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

    केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला संयोजिका प्रवीणा सिंह, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व चुनाव अधिकारी कुंवर सुहेल खालिद की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान हरदोई शाखा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

    खबरें और भी

    पंकज शर्मा को शाखा अध्यक्ष, शैलेश तिवारी को शाखा मंत्री, अजय कुमार पांडेय और जय प्रकाश यादव को सहायक शाखा मंत्री, उपासना बाजपेयी, पवन शुक्ला और शफतुल्लाह को उपाध्यक्ष तथा हरद्वारी लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शाखा परिषद, एजीएम, यूथ कमेटी, महिला संयोजक और अन्य प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन हुआ।

    कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। अधिवेशन में हरदोई, बालामऊ और आसपास की शाखाओं से आए करीब 300 रेल कर्मचारी और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- रामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पूछताछ सेवा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, 23 करोड़ से मिलेंगी नई सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से झारखंड-बंगाल की एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने बताया कब होगा परिचालन सामान्य