रामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पूछताछ सेवा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, 23 करोड़ से मिलेंगी नई सुविधाएं
रामपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें नया टिकटघर और पूछताछ काउंटर शिफ्ट हो गया है। पूछताछ सेवा निजी हाथों में ...और पढ़ें

रामपुर का नया रेलवे स्टेशन।
HighLights
रामपुर स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प जारी
नया टिकटघर और पूछताछ काउंटर जीआरपी थाने के पास शिफ्ट
रेलवे पूछताछ सेवा निजी हाथों में सौंपने की चर्चा तेज
जागरण संवाददाता, रामपुर। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया जा रहा है। करीब तीन साल से चल रहे कार्य में अब रेलवे स्टेशन की कायाकल्प होती दिखाई देने लगी है। टीन शेड के नीचे चल रहे पुराने टिकटघर को बंद कर दिया गया है।
इसके लिए जीआरपी थाने के पास नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। स्टाफ पूरी तरह शिफ्ट हो चुका है। अब पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर वहां पार्किंग एरिया बनाया जाएगा।
टिकटघर की नई बिल्डिंग में रेलवे पूछताछ काउंटर भी बना दिया है। पूछताछ सेवा प्राइवेट सेक्टर को दी जा रही है। जल्द यहां प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

टिकट खिड़की।
करीब 23 करोड़ की लागत
भारत अमृत योजना के तहत देश भर में देश के कई रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण किया जा रहा है। रामपुर रेलवे स्टेशन भी इस योजना में शामिल है। यहां करीब तीन साल से स्टेशन की कायाकल्प का कार्य चल रहा है। इस पर करीब 23 करोड़ की लागत आएगी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा कर दिया गया है।
यहां नवाबी दौर में बने एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने वाले फुट ओवरब्रिज काफी पहले तोड़ दिया था। इसके स्थान पर एस्केलेटर यानी स्वचलित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी।
नए भवन में शिफ्ट हुआ टिकटघर
स्टेशन को दो मंजिला बनाया जाएगा। अभी तक टिकटघर रेलवे स्टेशन के बाहर था। उसे हटाकर अब रेलवे स्टेशन के अंदर कर दिया है। हालांकि उसका रास्ता बाहर जीआरपी थाने के पास से दिया गया है। जीआरपी थाना भवन भी यहां से हटाया जाना है। नवाब रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी थाने के लिए नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है।
जनरल और रिजर्वेशन के लिए बने पांच काउंटर
पुराने वेटिंग हाल को तोड़कर नया बना दिया गया है। इसमें शौचालय और बैठने के लिए बेंच लगाई गई है। प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा करके बना दिया गया है। यहां पत्थर बिछाने का काम हो चुका है और यात्रियों के बैठने के लिए टीन शेड भी बढ़ा दिए गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है। अधिकारी समय-समय पर इसका निरीक्षण कर रहे हैं। टिकट बुकिंग काउंटर नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है। जल्द ही वहां पूछताछ काउंटर भी आएगा। पूछताछ केंद्र प्राइवेट कंपनी को दिए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी कोई आदेश नहीं आया है। फिलहाल पुराने स्थान पर ही रेलवे कर्मचारी पूछताछ केंद्र पर सेवाएं दे रहे हैं।