घर पर था 1.28 करोड़ रुपये कैश, नौकरों ने चोरी की प्लानिंग बनाकर चुराई रकम, हरदोई पुलिस ने 14 किए गिरफ्तार
हरदोई पुलिस ने 1.28 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने चोरी ...और पढ़ें

पत्रकारों से वार्ता करते एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम। सौ से पुलिस विभाग
HighLights
हरदोई पुलिस ने 1.28 करोड़ रुपये की चोरी का किया खुलासा।
मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी हिरासत में।
चोरी की गई पूरी 1.28 करोड़ रुपये नकदी बरामद की गई।
जागरण संवाददाता, हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम करीब 1.28 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का राजफाश करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के 1,28,99,310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
17 जुलाई को दी पुलिस को तहरीर
रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल ने 17 जुलाई को कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में ही परचून की थोक दुकान संचालित होती है। 16 व 17 जुलाई की रात दुकान पर काम करने वाले शोभित सहित दो अन्य आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में रखी नकदी चोरी कर ली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की थी।
सीओ ने दी जानकारी
सीओ सिटी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की गई, जिसमें शोभित व अन्य दोनों आरोपियों को घर में रखे पैसे होने की जानकारी होने की बात बताई। इन लोगों ने दीपक साहू, सनी गुप्ता, अमान, जय शुक्ला, विशाल उर्फ गोलू, बदन, परम किशोर, केशव, शिवम, सनी वाल्मीकि, प्रिंस और महफूज उर्फ लाली व नीरज को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: कल लखनऊ सहित 60 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट
आरोपितों ने ऐसी बनाई चोरी की योजना
आरोपियों ने बताया कि लालच में आकर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए हैं।
खबरें और भी
उपनिरीक्षक विजय कुमार, कैलाश नाथ यादव, वाशु कुमार, अर्पित तोमर, सुरजीत, चंदेल गौतम, अनुराग यादव, वीर सिंह यादव, अनुराग यादव, विवेक पटेल, धीरेंद्र यादव, विकास यादव, हर्ष नायक, साजिद हुसैन सहित कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।