हाथरस: आगरा-अलीगढ़ रोड पर युवकों के दो गुटों में मारपीट, थार सड़क पर खड़ी कर लगाया जाम
आगरा-अलीगढ़ रोड पर एक फास्टफूड दुकान के सामने युवकों के दो गुटों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान थार सवार युवकों ने गाड़ी सड़क पर खड़ी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा-अलीगढ़ रोड पर फास्टफूड दुकान के सामने मारपीट हुई।
थार सवार युवकों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगाया।
मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ रोड पर फास्टफूड दुकान के सामने मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर लात-घूसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान थार सवार कुछ युवकों ने गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा।
घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवकों को सड़क पर मारपीट करते स्पष्ट देखा जा सकता है।
विवाद का कारण नहीं लगा पता
विवाद का सही कारण और शामिल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है। हाथरस गेट थाना प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 16 अगस्त के बाद ये उपभोक्ता नहीं ले पाएंगे एलपीजी सिलिंडर, गैस कंपनियों ने किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट
पुरानी रंजिश में थार सवार ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, किशोर को लगा छर्रा
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला भोजा में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते थार सवार युवक द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर ने कथित तौर पर दीपक को निशाना बनाकर तीन राउंड फायर किए। दीपक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके पास खड़े 17 वर्षीय किशोर मोहित के बाजू में छर्रा लगने से वह घायल हो गया।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ सिटी हिमांशु माथुर, कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की।