अफवाह फैलाने पर तुरंत कार्रवाई, रात में बढ़ाएं गश्त; सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ रूट देखने पहुंचे DIG प्रभाकर चौधरी के निर्देश
डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने हाथरस के सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ड्यू ...और पढ़ें

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
HighLights
डीआईजी ने सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया
सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया
कांवड़ियों ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की
जागरण संवाददाता, हाथरस। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक भी मौजूद रहे।
डीआईजी ने मार्ग पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, पुलिस पिकेट, ड्यूटी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी स्थल किसी भी स्थिति में खाली न रहे और सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करें।
रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश
डीआईजी ने यातायात संचालन सुचारू रखने, अनावश्यक जाम न लगने देने और कांवड़ियों व आम नागरिकों दोनों की सुविधा ध्यान में रखने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी, ड्रोन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: रामपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन, तीन दिन तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: तीन दिन ये रास्ते देखकर घर से निकलें, एटा में यातायात डायवर्जन लागू
अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई
डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस और एंटी रोमियो टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। डीआईजी ने इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत व अन्य विभागों में समन्वय बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के बाद डीआईजी कांवड़ियों से मिले और सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। कांवड़ियों ने पुलिस के प्रबंधों की सराहना की।