दाहिने पैर की चाल और 400 CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग, हाथरस पुलिस ने ऐसे किया पुजारी हत्याकांड का खुलासा
हाथरस पुलिस ने हनुमान टीला मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। एक आरोपित के विशिष्ट पदचिह्न और 400 सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो ...और पढ़ें

पुलिस लाइन स्थित सभागार में हत्याकांड, डाकघर चोरी व बैंक सेंधमारी की घटना का खुलासा करते एसपी। जागरण
HighLights
पुजारी हत्याकांड की गुत्थी पदचिह्न से सुलझी।
400 सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान हुई।
डाकघर चोरी और बैंक सेंधमारी का भी खुलासा।
जागरण संवाददाता, हाथरस। हनुमान टीला मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार उर्फ चंदो लाला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने घटनास्थल पर मिले एक पदचिह्न की मदद से सुलझा लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपित दाहिने पैर को उठाकर पंजों के बल चलने का आदी है।
इसी खास चाल, 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। इसी गिरोह ने डाकघर में चोरी और केनरा बैंक में सेंधमारी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। मंदिर में 12 जून से श्रीमद्भागवत कथा प्रस्तावित थी। कथा के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा था।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी थी। उन्होंने चंदे की रकम चोरी करने की योजना बनाई। रात में वे मंदिर पहुंचे, लेकिन पुजारी की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपितों को पहचान लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपितों ने ईंट-पत्थर और सरिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआत में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। जांच के दौरान घटनास्थल पर मिले पैर के निशानों से अहम सुराग मिला।
दाहिने पैर की चाल से पुलिस को मिला सुराग
पुलिस के अनुसार, एक आरोपित दाहिना पैर उठाकर पंजों के बल चलने का आदी है। इसी खास चाल को पुलिस ने जांच का आधार बनाया। इसके बाद जांच टीमों ने करीब चार सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बाजार, मंदिर, डाकघर, बैंक और प्रमुख मार्गों की रिकॉर्डिंग का फ्रेम-दर-फ्रेम विश्लेषण किया गया।
खबरें और भी
फुटेज में एक संदिग्ध की चाल-ढाल पुलिस को मिले सुराग से मिलती दिखाई दी। इसके बाद अन्य तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपित करन कुमार तक पहुंची। जांच में पैर के निशान उसी के थे।
यह भी पढ़ें- NHAI ने दिया महंगाई का झटका: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे टोल टैक्स बढ़ा, नई दरें जारी
पकड़े जाने के डर से की थी पुजारी की हत्या
पूछताछ में सामने आया कि करन और उसके साथियों ने 19-20 जुलाई की रात सहपऊ डाकघर का जंगला तोड़कर अंदर घुसे और एसबीआई की स्वैप मशीन चोरी कर ली। मशीन से नकदी निकालने में असफल रहने पर उसे तोड़ दिया और उसके कुछ पार्ट्स अपने पास रख लिए। 22-23 जुलाई की रात इन्होंने ही केनरा बैंक में सेंधमारी का प्रयास किया। खंडहर के रास्ते छत पर पहुंचकर सब्बल से बैंक की दीवार तोड़ी। दो आरोपित अंदर घुसे, जबकि एक बाहर निगरानी करता रहा।
यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये
चार सौ सीसीटीवी और तकनीकी जांच के बाद दो गिरफ्तार
करन के पिता की बैंक के पास पान की दुकान है। यहां से वह बैंक की गतिविधियों पर नजर रखता था। पुलिस ने उसके साथी सनी उर्फ धांसू को गिरफ्तार किया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, ईंट और चोरी की गई स्वैप मशीन के पार्ट्स बरामद किए हैं।