कानपुर झांसी हाईवे पर लगा 11 किमी लंबा जाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद सात घंटे वाहनों की लगी कतार
कानपुर-झांसी हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद 11 किमी लंबा जाम लग गया, जिससे करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें ...और पढ़ें

कानपुर-झांसी हाईवे पर चौरा गांव के पास क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते एनएचएएआइ के कर्मी। एनएचएआई
HighLights
घटना में दो लोग घायल, इन्हें उरई मेडिकल कालेज के अस्पताल में कराया गया भर्ती
कानपुर देहात के चौरा रेलवे स्टेशन के सामने से कालपी जोल्हूपुर मोड़ तक लगी लाइन
संवाद सहयोगी, कालपी (जालौन)। कानपुर-झांसी हाईवे पर 56 साल पुराने यमुना पुल की 22 मई से चल रही मरम्मत के कारण नए पुल पर आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे कानपुर देहात की सीमा में डायवर्जन के पास आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक व क्लीनर घायल हो गए। थोड़ी देर में चौरा रेलवे स्टेशन के सामने से कालपी के जोल्हूपुर मोड़ तक करीब 11 किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई।,
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टीम ने घायल चालक व क्लीनर को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज उरई के अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाया गया, तब सुबह छह बजे यातायात सामान्य हुआ। इसके बाद भी बुधवार सुबह नौ बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। करीब सात घंटे हाईवे जाम रहा। पुलिस की लापरवाही से आए दिन जाम लग रहा है, जबकि निर्देश हैं कि डायवर्जन और पुल के पास दो-दो सिपाही तैनात रहेंगे। कई बार तो कालपी थाना में फोन करने के बाद भी पुलिसकर्मी फोन तक नहीं उठाते हैं।
कालपी के पुराने यमुना पुल का काम अंतिम चरण में है। पुल की बेयरिंग और एक्सपेंशन बदलने का काम पूरा करने के बाद अब रोड पर डामर-गिट्टी मिक्चर की लेयर बिछाई जा रही है, इसके चलते हल्के वाहनों को भी रोक कर नए पुल से निकाला गया। मंगलवार की रात कालपी में नए यमुना से आगे कानपुर की ओर चौरा गांव के पास बने डायवर्जन पर आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई।
इसमें एक ट्रक के चालक इटावा निवासी 32 वर्षीय सौरभ और इसी के क्लीनर 22 वर्षीय औरैया निवासी आलोक घायल हो गए। मेडिकल कालेज के अस्पताल में सौरभ का इलाज चल रहा है जबकि आलोक की हालत सही होने पर घर भेज दिया गया। जाम की वजह से रोडवेज, कार, ट्रक आदि के फंसने से सवारियों को परेशानी हुई। सात घंटा तक जाम लगा होने के बाद भी पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई। लोगों का कहना है कि जाम लगने का मुख्य कारण पुलिस की लापरवाही है।
खबरें और भी
एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह ने बताया कि करीब सात घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। टीम भेज कर वाहनों को हटवा कर जाम खुलवा दिया गया था, बताया कि पुराने पुल का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पुल पर चार पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, जाम की सूचना पर सिपाही पहुंचे थे।