UP Ghar Wapsi Case: उरई में गोपी को दीन मुहम्मद बनाने वाली रेशमा Faridabad से गिरफ्तार, बड़ी साजिश बेनकाब
UP Ghar Wapsi Case: गोपी अहिरवार को 15 साल पहले रेशमा ने धर्म परिवर्तन कराकर दीन मुहम्मद बना दिया था। रेशमा ने उसकी जमीन के पैसे हड़पकर उसे प्रताड़ित ...और पढ़ें
-1768405080375_m.webp)
HighLights
गोपी का 15 साल पहले धर्म परिवर्तन कर दीन मुहम्मद बना
गोपी पर रेशमा व उसकी सास मकान बेचने का बना रहे थे दबाव
हिंदू संगठनों की मदद से गोपी की घर वापसी, रेशमा गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, उरई। UP Ghar Wapsi Case: आखिर प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण की साजिश बेनकाब हो गई। गोपी को दीन मुहम्मद बनाने वाली रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे फरीदाबाद से पकड़ा। वह बड़ी साजिश रच रही थी।
उरई शहर के मुहल्ला बघौरा निवासी गोपी अहिरवार का 15 साल दीन मुहम्मद बनाया था। जमीन बेचने के बाद उसके रुपये हड़प कर रेशमा उसे दिल्ली ले गई। वहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराया। 15 साल तक गोपी मुस्लिम बनकर रेशमा की प्रताड़ना सहता रहा। मंगलवार को परेशान होकर उसने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे हनुमान मंदिर में विहिप व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गंगा छिड़कर, तिलक लगाकर घर वापसी कराई।
गोपी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो मंगलवार की रात रेशमा पर उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विनय नगर कालिंद्री स्कूल के पास जिले फरीदाबाद हरियाणा से रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। डाक्टरी कराकर उसे जेल भेजा जाएगा।
इस वजह से फंसाया जाल में
ग्राम मिनौरा निवासी गोपी अहिरवार शहर के मुहल्ला बघौरा में मकान बनाकर रहते हैं। गांव की जमीन बेचने के बाद उसे पांच लाख रुपये मिला तो मुहल्ला निवासी रेशमा पत्नी अहसान अली ने गोपी को अपने जाल में फंसा लिया। रेशमा गोपी को विनय नगर कालिंद्री स्कूल फरीदाबाद हरियाणा ले गई। वहां उसका मतांतरण कराकर गोपी से दीन मुहम्मद बनाया गया।
खबरें और भी
घर वापसी कहने पर धमकाती
इसके बाद गोपी ने कई बार हिंदू बन घर वापसी का प्रयास किया लेकिन उसे धमकाया जाता रहा। इस कारण वह दूसरे धर्म को अपनाकर घुटन भरी जिंदगी जा रहा था। मंगलवार को उसने हिम्मत दिखाई और विहिप व हिंदू उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से मिला और पूरा घटनाक्रम बताया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। साथ ही गोपी को हनुमान मंदिर में गंगाजल व तिलक लगाकर शुद्धिकरण कराया और दाढ़ी बनवाकर उसकी घर वापसी कराई थी।
मोबाइल लोकेशन से पकड़ी गई
शिकायती पत्र को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और देर रात मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही रात में ही एक टीम फरीदाबाद के लिए रवाना कर दी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम ने रेशमा को गिरफ्तार कर शहर लाई। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
यह भी है घटना का पहलू
सूत्रों की मानें तो गोपी अहिरवार रेशमा की सास के साथ रहता था। वर्तमान में रेशमा की सास गोपी के मकान में ही रह रही है। जब उसकी जमीन बिकी तो रुपये हड़पने के उद्देश्य से रेशमा उसे फरीदाबाद ले गई और वहां मतांतरण कराकर कुछ दिन अपने साथ रखा। कुछ साल पहले गोपी वापस बघौरा स्थित मकान में उसकी सास के साथ रहने लगा था। रेशमा की सास जब गोपी का मकान बिकवाने का दबाव बनाने लगी तो उसने मकान हड़पने की योजना बनाई। गोपी को प्रताड़ित कर मकान उसके नाम करने का दबाव बनाया जाने लगा। इससे परेशान हो गोपी ने हिंदू संगठनों का सहारा लिया और घर वापसी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Kanpur में गैंगरेप पीड़ित मामले में अजय राय का बयान, दरोगा के घर कब चलेगा बुलडोजर
गोपी अहिरवार ने धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायती की तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रेशमा की गिरफ्तारी भी हो गई पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
डा. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक