झांसी संजय सिंह हत्याकांड: 25 हजार का इनामी जीतू मुठभेड़ में गिरफ्तार, जमीन और रुपयों के लिए रची थी साजिश
झाँसी पुलिस ने संजय सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार के इनामी जीतू ने 50 हजार की सुपारी ली थी; प ...और पढ़ें

एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम।
HighLights
संजय सिंह हत्याकांड में इनामी जीतू यादव गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में जीतू के पैर में लगी गोली।
50 हजार की सुपारी लेकर की थी हत्या।
जागरण संवाददाता, झांसी। संजय सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 हजार रुपये का इनामी और हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू को शनिवार-रविवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। करगुवांजी से भगवानपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबन्दी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर का रहने वाला है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तीन चेक तथा एक थार जीप बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इसी थार से वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।
25 हजार का इनामी जीतू मुठभेड़ में गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि संजय सिंह की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस साजिश में जीतू की अहम भूमिका रही। वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कार्रवाई के दौरान नवाबाद इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव, स्वॉट प्रभारी विनय दिवाकर, सर्विलांस प्रभारी मोहित यादव सहित पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
यह थी घटना
23 जुलाई की रात नवाबाद थाना क्षेत्र में इलाइट चौराहा और परशुराम चौक के बीच स्थित एक रेस्ट्राण्ट में गरौठा के हेतपुरा निवासी संजय सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घायल संजय को मेडिकल कॉलिज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में बड़े भाई सर्वेश सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जीतू के पकड़े जाने से पुलिस को साजिश और हत्या के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी
अजय यादव की तलाश में एमपी तक दबिश
संजय सिंह हत्याकाण्ड में फरार अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। स्वॉट, सर्विलांस और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम झांसी के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- झांसी में ऑपरेशन लंगड़ा, संजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- UP Weather: झमाझम बारिश में नहाया यूपी! आज मुरादाबाद-झांसी सहित 42 जिलों में तेज बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट
जमीन और पैसों के विवाद में रची गई साजिश
पुलिस जांच में प्रॉपर्टी कारोबार और रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते संजय की हत्या की साजिश रची गई। कई दिनों तक उसकी रेकी कर गतिविधियों पर नजर रखी गई।
अजय पर 25 हजार का इनाम
अब तक पुलिस दो मुठभेड़ों में धर्मेन्द्र परिहार, अजीम, मुख्य शूटर हुसैन उर्फ खड्डा व सुपारी लेने वाले जीतू उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपी अजय यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि अजय की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांंड से जुड़े कई अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।
पूछताछ में हुसैन उर्फ खड्डा ने बताया कि उसे 50 हजार रुपये एडवांस देकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच में अजय यादव की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे मामले में नामजद किया गया।