UP Weather: झमाझम बारिश में नहाया यूपी! आज मुरादाबाद-झांसी सहित 42 जिलों में तेज बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते 1 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने की संभा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
प्रदेशभर में मानसून सक्रिय, 1 अगस्त तक बारिश का अलर्ट।
बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात की संभावना।
2 अगस्त से मानसून कमजोर होगा, उमस से मिली राहत।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में पिछले तीन-चार दिन से मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लखनऊ और आसपास के जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी यूपी समेत तराई क्षेत्र के जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय बने रहने के कारण एक अगस्त तक वर्षा का दौरा जारी रहने का पूर्वानुमान है।
दो अगस्त से फिर कमजोर पड़ेगा मानसून
राजधानी में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। गोमतीनगर, एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात भी हुई, जिससे दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग 40 जिलों में अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे रहा, जिससे भीषण उमस से राहत मिल रही है।

तीन-चार दिन के लिए थमेगा बारिश का दौर
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ललितपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दो अगस्त से मौसम में बदलाव होंगे और तीन-चार दिन के लिए मानसून कमजोर पड़ सकता है।
खबरें और भी
बिजनौर में सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पश्चिमी यूपी के बिजनौर में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सहारनपुर में 79, लखीमपुर खीरी में 65.4 मिलीमीटर, श्रावस्ती में 60.6, कन्नौज में 57.2, चित्रकूट में 52 और मैनपुरी में 50 मिलीमीटर वर्षा हुई। इन जिलों में बुधवार को भी अच्छी बरसात के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच मुरादाबाद में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत पर कई इलाकों में भरा पानी
यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ-अयोध्या सहित 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील
आज इन जिलों में भारी वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बांदा, चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 42 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बरसात हो सकती है। फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और कानपुर नगर के अलावा ज्यादातर पश्चिमी यूपी के जिले हैं।