Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच मुरादाबाद में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत पर कई इलाकों में भरा पानी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:11 PM (IST)

    UP Weather: मुरादाबाद में सुबह से हो रही तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव हो गया है। यह बारिश धान सहित खरीफ फस ...और पढ़ें

    UP Weather: बारिश के पानी में फंसा बाइक सवार।

    UP Weather: बारिश के पानी में फंसा बाइक सवार।

    HighLights

    1. मुरादाबाद में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

    2. कई इलाकों में जलभराव, आवागमन में हुई परेशानी।

    3. धान सहित खरीफ फसलों के लिए बारिश लाभदायक।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। UP Weather: जिले में सुबह से शहर में तेज बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, हल्की हवा चलती रही और बादलों की गरज के साथ लगातार वर्षा होती रही। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन भी तेज वर्षा की संभावना जताई है।

    कई इलाकों में भरा पानी

    हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामगंगा विहार, स्टेडियम रोड, अकबर किले के सामने, सम्राट अशोक नगर, विकास नगर, सूर्य नगर और कटघर समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ-अयोध्या सहित 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

    धान के साथ इन खरीफ फसलों के लिए भी लाभदायक बारिश

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की रोपाई के बाद सबसे अधिक लाभकारी है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और सिंचाई की आवश्यकता कम होगी। इसके अलावा मक्का, गन्ना, बाजरा, ज्वार, उड़द, मूंग, सोयाबीन, तिल और अरहर जैसी खरीफ फसलों को भी इसका फायदा मिलेगा। पर्याप्त नमी मिलने से पौधों की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों की सिंचाई लागत भी घटेगी।

    सोमवार को हुई थी 20.1 मिलीमीटर बारिश

    इससे पहले सोमवार दोपहर शहर में 20.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई बारिश शाम छह बजे तक रुक-रुक कर होती रही। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन शहर के कई हिस्से जलमग्न हुए थे, जिससे जलभराव के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश शुरू होने से बच्चों को भीगते हुए घर लौटना पड़ा था। कई बच्चों के बैग और किताबें भी भीग गईं। लंबे समय से उमस और पसीने से परेशान लोग बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लेते नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- बारिश ने बदला चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज, लोगों को उमस से मिली राहत; जानिए अगले दिन का पूर्वानुमान