Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करैत सांप के डसने पर पति डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गया, पत्नी की बची जान

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:47 PM (IST)

    उन्नाव के बांगरमऊ से एक किसान अपनी पत्नी को सांप के काटने के बाद डिब्बे में बंद करैत सांप के साथ कन्नौज जिला अस्पताल पहुंचा। समय पर एंटी स्नेक वेनम मि ...और पढ़ें

    डिब्बे में बंद करैत सांप व जिला अस्पताल में भर्ती श्रवण देवी। वीडियो ग्रैब

    डिब्बे में बंद करैत सांप व जिला अस्पताल में भर्ती श्रवण देवी। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिला अस्पताल में उस समय चिकित्सक और मरीज हैरान रह गए, जब एक किसान अपनी पत्नी को गंभीर हालत में उन्नाव से पहुंचा। हाथ में लिए डिब्बा में जिंदा करैत सांप था। चिकित्सक से किसान ने कहा कि इसी सांप ने पत्नी को डस लिया है। सांप को देखकर आप आसानी से पहचान पाएंगे कि यह जहरीला है या सामान्य और इसके अनुसार मरीज का बेहतर उपचार किया जा सकेगा।

    उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के गांव खारपुर्वा निवासी किसान लल्लन की 50 वर्षीय पत्नी श्रवण देवी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर गली में टहल रही थीं। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। उनके चीखने पर लल्लन और उनके भतीजे दीपक कुमार ने डंडे की मदद से सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद किराये की कार कर तत्काल डिब्बे में बंद सांप के साथ श्रवण देवी को लेकर जिला अस्पताल कन्नौज आए।

    यहां चिकित्सक डा. हरि शरण माधव ने तत्काल एंटी स्नेक वेनम का डोज दिया। उन्होंने डिब्बे में बंद सांप को देखकर लल्लन से कहा कि इस तरह अस्पताल में सांप लेने का जोखिम ठीक नहीं है। सांप काटने के बाद और हिंसक हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने जंगल में सांप को छुड़वा दिया। वहीं शनिवार सुबह श्रवण देवी की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई।

    डा. हरि शरण माधव ने कहा कि अगर डसने के बाद सांप को पकड़ लिया जाता है, तो उसकी फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखा सकते हैं। महिला को समय पर परिवार के लोग अस्पताल लेकर आ गए। इससे 10 एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद जान बचा ली गई। वहीं डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि डिब्बे में बंद सांप करैत है। यह बेहद जहरीला होता है। इसके डसने पर सिर्फ मच्छर के काटने जैसा दर्द होता है, लेकिन जहर के कारण मौत होने का खतरा रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में AI से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, IIT मुंबई और चेन्नई अस्त्रम प्रोजेक्ट से दूर करेंगे शहर का जाम

    यह भी पढ़ें- कानपुर के बिरहाना रोड पर मंदिर में संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, खोला तो चांदी ही चांदी