यूपी में नहीं रुक रही ये साजिश, पुलिस के चंगुल से छूटते ही कराने लगे मतांतरण, पादरी समेत तीन को जेल
ठठिया, कन्नौज में अवैध चर्च में प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप में पादरी पन्नालाल समेत तीन लोगों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने प ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में मतांतरण के आरोपित पन्नालाल, विद्यासागर और उमाशंकर। राजफाश करते सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय। जागरण
HighLights
सात दिसंबर को पुलिस ने अवैध चर्च में मतांतरण कराते समय तीन को किया था गिरफ्तार
कोर्ट से रिमांड खारिज होने पर एसआइटी की जांच के बाद तीनों को पकड़ कर भेजा जेल
प्रलोभन देकर 245 ग्रामीणों का कराया मतांतरण
जागरण संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज)। ठठिया के करसाह गांव में अवैध चर्च में प्रलोभन देकर गरीबों का मतांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने अब पादरी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल पुलिस ने सात दिसंबर को ही मतांतरण करा रहे इन्हीं तीन लोगों को इटावा के अजब सिंह सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने चारों की रिमांड खारिज कर दी थी। इससे पुलिस ने सभी को छोड़ दिया था।
पुलिस के चंगुल से छूटते ही कथित पादरी, उसका भाई समेत चार लोग ग्रामीणों का मतांतरण कराने लगे थे। लालच देकर 45 ग्रामीणों का मतांतरण कराने के बाद एसआइटी की जांच शुरू हुई। इसमें कई साक्ष्य सामने आए। इससे पुलिस ने तीन को दोबारा गिरफ्तार और जेल भेजा है।
पुलिस ने सात दिसंबर 2025 को ठठिया थाना के करसाह में बगैर अनुमति बने चर्च में मतांतरण कराकर प्रार्थना कर रहे पन्नालाल, उसके भाई विद्यासागर और उमाशंकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में इटावा के अजब सिंह को आरोपित पाया गया था। पुलिस की ओर से पर्याप्त साक्ष्य न पेश न करने पर न्यायालय ने सभी की न्यायिक रिमांड खारिज कर दी थी। पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद आरोपितों का भय दूर हो गया और सभी फिर से ग्रामीणों को लालच देकर मतांतरण कराने लगे।
सभी ने 45 ग्रामीणों का बाद में मतांतरण कराया। इससे अब तक ये लोग 245 ग्रामीणों का मतांतरण कर चुके हैं। इधर एसपी विनोद कुमार ने एएसपी अजय कुमार, तिर्वा सीओ कुलवीर, ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार के साथ ही दो उप निरीक्षकों को शामिल कर एसआइटी (विशेष जांच दल) गठित कर दी थी।
एसआइटी की जांच में सामने आया है कि कथित पादरी पन्नालाल ने रुपयों का लालच देकर अन्य साथियों के साथ मतांतरण करा रहा है। इससे पुलिस ने पन्नालाल, उमाशंकर और विद्यासागर को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। सभी को दूसरे दिन मंगलवार को कोर्ट में मजबूत साक्ष्यों के साथ पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
सीओ सिटी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित लालच देकर ग्रामीणों का मतांतरण कराते थे। इससे सभी के खिलाफ बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू की तहरीर पर आठ दिसंबर को धारा 3,5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत ठठिया थाना में रिपोर्ट दर्ज की थी। मतांतरण के खेल में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
खबरें और भी
पूरे देश में फैला मतांतरण का नेटवर्क
एसआइटी की जांच में सामने आया कि मतांतरण कराने वाले आरोपित नवकांति सोसायटी से जुड़े हैं। नवकांति सोसायटी का पूरे देश में नेटवर्क फैला है। मतांतरण कराने पर खातों में रुपये भेजे जाते हैं। जेल भेजे गए पन्नालाल, विद्यासागर और उमाशंकर ने नवकांति सोसायटी से मतांतरण कराने का प्रशिक्षण भी लिया है। इनके खातों में कानपुर नगर में रहने वाला एक कथित अधिवक्ता और झांसी में रहने वाला डेविड रुपये भेजता था। इससे पुलिस अब इन दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
बच्चों को पियानो सिखाकर ईसाई धर्म से जोड़ता था कथित पादरी
पुलिस ने अवैध चर्च और कथित पादरी समेत अन्य आरोपितों के घरों से ईसाई धर्म की पुस्तकें, कार्टून छपी पुस्तकें, पंपलेट, अंगूर का रस और एक पियानो बरामद किया है। जांच में सामने आया कि कथित पादरी पन्नालाल बच्चों को पियानो सिखाने का बहाना बनाकर उन्हें ईसाई से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था। बच्चों को कार्टून छपी पुस्तकों को भी वितरित किया जाता था।
यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: 13 जनवरी 2026 का मंडी भाव, गेहूं, दाल और सोने के ताजा रेट, देखें एक क्लिक में
यह भी पढ़ें- यूपी में इस्लाम छोड़ सनातन में वापसी...गोपी से बना दीन मुहम्मद, प्रताड़ना मिली तो फिर हिंदू बन की घर वापसी
यह भी पढ़ें- UP Religious Conversion: आखिर क्यों हो रहा मतांतरण? यूपी में प्रार्थना सभाओं में चल रही गहरी साजिश