यूपी के यह जिला मतांतरण नेटवर्क का ठिकाना? पुराने मामलों से खुल सकते कई राज, विदेशी फंडिंग तक
Conversion racket in UP: कानपुर के घाटमपुर में बजरंग दल ने ईसाई मिशनरियों पर मतांतरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने चंगाई सभा से आल्विन नामक एक व्यक्ति को ...और पढ़ें

HighLights
बजरंग दल ने घाटमपुर में मतांतरण का आरोप लगाया
पुलिस ने चंगाई सभा से आल्विन नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया
विदेशी फंडिंग और अन्य जुड़े लोगों की जांच जारी है
संवाद सहयोगी, घाटमपुर (कानपुर)। Conversion racket in UP: यूपी में मतांतरण के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। फतेहपुर, उन्नाव, कन्नौज के बाद अब कानपुर में भी मतांतरण की साजिश सामने आई। पहले भी कानपुर मतांतरण इस साजिश का अड्डा रहा है। यहां तक की फंडिंग के भी सुबूत मिले हैं।
घाटमपुर के नौरंगा कस्बे में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने ईसाई मिशनरी के मतांतरण कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने चंगाई सभा में वृद्धा का दुआओं से उपचार कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मतांतरण कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
बजरंग दल के शुभम शौर्य, रमन अवस्थी, मुकेश ओमर, सोनू पटेल, प्रदीप सिंह परिहार आदि ने मंगलवार दोपहर एसीपी से की शिकायत में बताया कि नौरंगा में हिंदुओं को बरगलाकर उनका मतांतरण किया जा रहा है। इसके बाद बजरंगदल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। वहां चंगाई सभा में हंगामा कर वीडियो भी प्रसारित किया गया।

वीडियो में वृद्धा का उपचार परमेश्वर की दुआओं से करने का दावा किया जा रहा है। इसमें आरोपित व्यक्ति वृद्धा की आत्मा को शुद्ध करने और शैतान को दूर करने की दुआ मांग रहा है। कोतवाली पुलिस ने मौके से चंगाई सभा कराने वाले आल्विन नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
खबरें और भी
इसके बाद जहानाबाद निवासी मुकेश कुमार ने उसके खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को आल्विन प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म में आने को उकसा रहा था। उन्होंने अपने साथी देवमनपुर निवासी मनीष सचान के साथ पहुंचकर विरोध किया तो उसने देख लेने की धमकी दी।
पुलिस की जांच में पता चला कि आल्विन मूल रूप से केरल का रहने वाला है और नौरंगा में करीब 10 वर्षों से रह रहा है। वह घर पर ही प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट), चंगाई सभा (हीलिंग मीट) आदि का आयोजन करता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फंडिंग व उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की पहचान व जांच शुरू की है।
पहले भी हो चुकी कार्रवाई
घाटमपुर क्षेत्र मतांतरण का अड्डा रहा है। यहां नगर के लेकर गावों तक बड़े सम्मलेन आयोजित होते थे। गावों में प्रोजेक्टर चलाकर मसीह के प्रवचन दिखाए जाते थे। बड़ी संख्या में लोग चर्च, ईसाई पुजा स्थल में जुटते थे। लोगों को आर्थिक प्रलोभन व झांसे में लाकर पादरी उन्हें ईसाई धर्म से जोड़ने में लगे थे। बजरंग दल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई तब जाकर इस पर कुछ लगाम कसी जा सकी थी।
बीते कुछ सालों से ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में तेजी आई
घाटमपुर क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदू क्षेत्र है। मुस्लिम आबादी भी ठीक है। लेकिन, बीते कुछ सालों से यहां पर ईसाई धर्म का तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ। गांव-गांव चर्च बनने लगीं और लोगों की भीड़ जुटने लगी। पता चला कि ईसाई धर्म से जुड़े पादरी लोगों को आर्थिक प्रलोभन, विवाह कराने का झांसा, प्रेत बाधा से ग्रसित बताकर उसे दूर करने का वादा करके लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ना शुरू किया।
सबसे ज्यादा एससी-एसटी वर्ग निशाने पर
उन्होंने सबसे ज्यादा एससी-एसटी वर्ग के लोगों को ही निशाना बनाया। उनसे कहा गया कि ईसाई धर्म में उन्हें पर्याप्त सम्मान मिलेगा। गांवों में प्रोजक्टर चलाकर मसीह के प्रवचन दिखाए गए। इसके साथ ही पादरी हिंदू ईष्ट को छोड़कर यीशू को अपनाने का दबाव बनाते। स्थिति यह हो गई कि बड़ी संख्या में चर्च में भीड़ उमड़ने लगी। घाटमपुर के साथ ही पतारा, चिल्ली, सजेती, मोहनपुर, बावन आदि गावों में भी चर्चों में भीड़ जुटने लगी थी।
मामले में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
31 अक्टूबर 2022 को घाटमपुर के आछी मोहाल पश्चिमी मोहल्ला निवासी ईशू अवस्थी ने ईसाई मिशनरी के पादरियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि शादी और हर माह वेतन का लालच देकर उनको मतांतरण करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने कोटद्वार मोहल्ला स्थित चर्च के पास्टर प्रकाश सोनारे, गीता सोनारे, जगराम सिंह और राजेश संखवार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आगे जांच करते हुए पास्टर अनिल मसीह को गिरफ्तार किया था। साथ ही संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे।
विदेशी फंडिंग तक हुई
पुलिस को जांच के दौरान विदेशी फंडिंग के भी सुबूत मिले थे। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में मतांतरण से जुड़ा साहित्य बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में भी यह भी तथ्य सामने आया था कि चर्च जाने वाले ज्यादातर ग्रामीणों ने कागजों में अपना धर्म नहीं बदला था। उन्होंने खुद के नाम भी इसाई धर्म से संबंधित रख लिए, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ वह पुरानी पहचान के आधार पर ही उठा रहे थे। हालांकि, पुलिस की शुरुआती सख्ती के बाद इस खेल में विराम लगा था। वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों से मतांतरण के मामले आने के बाद पुलिस आयुक्त ने भी फंडिंग के तौर तरीकों पर जांच के आदेश दिए हैं।
इधर, कन्नौज में फिर मतांतरण का मामला
कन्नौज के ठठिया के करसाह गांव में अवैध चर्च में प्रलोभन देकर गरीबों का मतांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने पादरी समेत तीन को दोबारा गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है। दरअसल पुलिस ने पिछले साल सात दिसंबर को ही मतांतरण करा रहे इन तीन लोगों के साथ ही औरैया के अजब सिंह को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया था। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने चारों की न्यायिक रिमांड की मांग खारिज कर दी थी। इस पर सभी को छोड़ना पड़ा था। पुलिस के चंगुल से छूटते ही पादरी, उसका भाई समेत चार लोग ग्रामीणों का मतांतरण कराने लगे थे। लालच देकर 45 ग्रामीणों का मतांतरण कराने के बाद एसआइटी ने जांच शुरू की। कई साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने तीनों को दोबारा गिरफ्तार किया।
कानपुर देहात में कन्याओं की शादी में सहयोग व कंबल बांट फंसा रहे लोगों को
गरीब कमजोर वर्ग की कन्याओं की शादी में सहयोग के साथ ही लोगों को कंबल वितरित करने और भोज कार्यक्रम द्वारा सोसायटी से जुड़े लोग करीब 10 वर्ष से अकबरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से सक्रिय थे। कोरोना काल के दौरान भी लोगों की मदद कर आमजन में पकड़ बनाई थी। इसके बाद अकबरपुर कस्बे में किराये के भवन में नवाकांति सोसायटी का बोर्ड लगा प्रशिक्षण की आड़ में मतांतरण का जाल बुना गया।
फतेहपुर में चर्च में मतांतरण के आरोप में पादरी समेत दो गिरफ्तार
फतेहपुर के देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस विटीरियन चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान मतांतरण का आरोप लगाकर हंगामा हुआ। नौकरी, झाड़फूंक व पैसे का प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरियों के लोग गरीब वर्ग की महिला व पुरुषों का ब्रेनवाश कर मतांतरण के आरोप पर पुलिस ने पादरी व इनके पुत्र समेत तीन नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पादरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में मतांतरण का पर्दाफाश, हिंदू नाम बता मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाया
यह भी पढ़ें- यूपी में नहीं रुक रही ये साजिश, पुलिस के चंगुल से छूटते ही कराने लगे मतांतरण, पादरी समेत तीन को जेल
यह भी पढ़ें- यूपी में इस्लाम छोड़ सनातन में वापसी...गोपी से बना दीन मुहम्मद, प्रताड़ना मिली तो फिर हिंदू बन की घर वापसी
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में चंगाई सभा के बहाने चल रहा था मतांतरण का खेल, दंपती सहित तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में चर्च में मतांतरण का आरोप लगा किया हंगामा, पादरी समेत दो गिरफ्तार