Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में 5 कुत्ते व एक सांड़ की मौत, सीसीटीवी में खुला राज तो पुलिस ने 5 लोगों को उठाया

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:43 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के चौक सराफा बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में 5 कुत्तों और एक सांड की मौत हो गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित ...और पढ़ें

    चौक सराफा बाजार के मकान का नाबालिग किरायेदार कुत्तों की मौत से कुछ देर पहले बाल्टी लेकर गैलरी से बाहर जाता फुटेज में दिखा। वीडियो ग्रैब

    चौक सराफा बाजार के मकान का नाबालिग किरायेदार कुत्तों की मौत से कुछ देर पहले बाल्टी लेकर गैलरी से बाहर जाता फुटेज में दिखा। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. फुटेज में एक नाबालिग दो प्लास्टिक की बाल्टी में कुछ लेकर गेट के अंदर व फिर बाहर ले जाते दिखा

    2. धोबी मोहाल के चौक सराफा बाजार में हुई घटना, कोतवाली पुलिस और फारेंसिक टीम ने की जांच

    जागरण संवाददाता, कानपुर। धोबी मोहाल के चौक सराफा बाजार में पिछले दो दिनों में पांच कुत्ते और एक सांड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक दुकान में लगे कैमरे में नाबालिग किरायेदार को पहले प्लास्टिक की दो बाल्टी घर के अंदर गेट के पास रखने, फिर एक-एक कर बाहर ले जाते हुए दिखा।

    इसके साथ ही नाबालिग गेट के ठीक बाहर किसी पर वार करते भी दिखा। उसी स्थान पर कुत्तों की मौत हुई थी। फुटेज देख लोगों ने हंगामा कर किया तो शुक्रवार को कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच किया, जिसके बाद नाबालिग समेत पांच संदिग्धों को उठाया गया।

    चौक सराफा बाजार में रहने वाले बैंक मैनेजर मिहिर वर्मा ने बताया कि 29 जुलाई की देर रात पांच कुत्तों की मौत हुई, जिससे गुरुवार सुबह उन लोगों ने देखा। पास में मोतीलाल डाईकटर की दुकान में लगे कैमरे देखे गए तो झुंड में कई कुत्तों के आने व कुछ खाते ही वे तड़पकर मरते दिखे। जिस घर के बाहर कुत्तों की मौत हुई। उनके मकान के किरायेदारों पर शक होने पर मकान मालिक से अंदर गैलरी की फुटेज दिखाने को कहा तो वह भड़क गए।

    वहां के दुकानदारों की मदद से गैलरी के अंदर के फुटेज देखे तो एक नाबालिग किरायेदार प्लास्टिक की दो बाल्टियों को लेकर गेट तक जाने व बाद में एक-एक कर बाहर लेकर बाल्टी खाली कर अंदर रखते दिखा। वे लोग केमिकल का काम करते हैं। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने कुत्तों की हत्या की है। उसे और चचेरा भाई ऋषि उस मकान से पकड़कर लाने लगे तो मकान मालिक के परिवार ने उन लोगों से मारपीट की।

    खबरें और भी

    कोतवाली में तहरीर दी, पर कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया, लेकिन गुरुवार रात उसी जगह इस बार एक सांड़ की मौत हुई। उन्होंने उन किरायेदार परिवार पर कुत्तों व सांड़ की हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान पक्ष में आए लोगों ने दुकानें बंद कर दी। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय व पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर सांड़ के शव को पोस्टमार्टम के भेजा। मिहिर ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर नाबालिग व चार अन्य को उठाया है।

    स्थानीय लोगों से गुरुवार को चार कुत्तों की मौत की सूचना मिली थी, जिसे नगर निगम से हटवाया गया। शुक्रवार को फिर सूचना मिली कि उसी स्थान पर एक सांड़ की मृत्यु हुई। लोगों के अनुसार, उसे विषाक्त भोजन दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है।
    - अमित कुमार पांडेय, एसीपी कोतवाली

     

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: 40 लाख के बीमे के लिए पति बना हैवान, हत्या कर हादसा दिखाने पत्नी के शव पर चढ़ाई कार

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कानपुर से खाटू श्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जयपुर भी जाना आसान

    यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांड में डॉक्टर दंपती को बड़ी राहत, 4 महीने जेल में रहने के बाद मिली जमानत; वकील बोले- ट्रांसप्लांट किया ही नहीं