Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के ओसियन ग्रैंड होटल के कमरे में लगी थी जुएं की फड़, भाजपा के जूही मंडल मंत्री समेत 13 गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:04 PM (IST)

    कानपुर के किदवईनगर स्थित ओसियन ग्रैंड होटल में स्वाट टीम ने जुएं की फड़ पर छापा मारा, जहां से साढ़े पांच लाख रुपये के साथ 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

    उस्मानपुर स्थित होटल ओशियन ग्रांड में पकड़ा गया जुआ। जागरण

    उस्मानपुर स्थित होटल ओशियन ग्रांड में पकड़ा गया जुआ। जागरण

    HighLights

    1. कानपुर के ओसियन ग्रैंड होटल में जुएं की फड़ पर छापा।

    2. स्वाट टीम ने 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया, साढ़े पांच लाख बरामद।

    3. गिरफ्तार लोगों में भाजपा के जूही मंडल मंत्री भी शामिल।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। किदवईनगर के एक लग्जरी होटल में चल रही जुए की फड़ की जानकारी मिलने पर स्वाट टीम ने छापेमारी की। मौके से भाजपा के जूही मंडल के मंत्री, किसान, कारोबारी और प्रापर्टी डीलर समेत 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, सरगना मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जो होटल के बाहर रहकर निगरानी करता था।

    एडीसीपी आपरेशन एवं दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से उस्मानपुर स्थित ओमप्रकाश अग्रवाल के ओसियन ग्रांड होटल में जुएं की फड़ लगने की सूचना मिल रही थी। इस पर बुधवार देर शाम होटल में छापेमारी की, जिसके एक कमरे से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान उन्नाव के किसान मौजी लाल, कल्याणपुर के अजय शुक्ला, मैकेनिक सुशील कुमार बाजपेई, अनवरगंज के मोहित वर्मा, गोविंदनगर के कारोबारी गुरुदेव सिंह, बर्रा के मोबाइल दुकानदार गौरव बजाज, बजरिया के रामबाग निवासी अनूप कुमार, जूही के हिमांशु गुप्ता, विनय कुमार और भाजपा के जूही मंडल के मंत्री लव सिंह, काकादेव के रजत, गोवर्धनपुरवा के सनी गौतम व ट्रांसपोर्ट नगर के अमन राज राघव को गिरफ्तार किया गया है।

    वहीं, जूही के परमपुरवा का रहने वाला सरगना संदीप कुमार साहू मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है, जो पहले भी सेनपश्चिम पारा और गोविंदनगर से जुएं के मामले में जेल जा चुका है। सरगना ही पांच-छह हजार रुपये में मीटिंग करने के बहाने से कमरा बुक कराता था। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ ही गैंग्स्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक की भूमिका की जांच की जा रहा है। वहीं भाजपा के जूही मंडल के अध्यक्ष दीपू पासवान ने बताया कि लव सिंह मंडल मंत्री हैं, लेकिन उनके गिरफ्तार होने को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में शिक्षिका पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस, परेशान होकर भाजपा नेता के भाई नेत्र परीक्षण अधिकारी पति ने दी जान

    यह भी पढ़ें- पिता करते हैं कपड़ों में प्रेस, बेटी बनी सब इंस्पेक्टर; कानपुर में 8 माह पहले एक दिन की थानेदार शैलजा अब UP Police में

    खबरें और भी