Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में शिक्षिका पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस, परेशान होकर भाजपा नेता के भाई नेत्र परीक्षण अधिकारी पति ने दी जान

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:26 PM (IST)

    शिक्षिका पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद कानपुर में एक नेत्र परीक्षण अधिकारी पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामला क ...और पढ़ें

    कल्याणपुर आत्महत्या : असीम कटियार की फाइल फोटो। स्वजन

    कल्याणपुर आत्महत्या : असीम कटियार की फाइल फोटो। स्वजन 

    HighLights

    1. शिक्षिका ने पति पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।

    2. मुकदमा दर्ज होने पर पति ने खाया जहरीला पदार्थ।

    3. अस्पताल में इलाज के दौरान पति की हुई मौत।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर में शिक्षिका ने पति, भाजपा ओबीसी मोर्चा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष देवर समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और घर में घुसकर जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही मंगलवार शाम पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।


    कल्याणपुर आवास विकास निवासी शिक्षिका श्वेता कटियार की शादी वर्ष 2010 में नवाबगंज के ख्योरा नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय असीम कटियार से हुई थी। असीम वर्तमान में कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। श्वेता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। श्वेता ने ये भी आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में नौकरी लगने के बाद पति असीम उनका पूरा वेतन अपने पास रखने लगे। उन्होंने अपनी कमाई और कर्ज लेकर महाबलीपुरम में मकान बनवाया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

    श्वेता का आरोप है कि दो जुलाई को पति असीम ने अपने भाई अनुभव कटियार, बुआ रेखा सचान, सत्यम चौहान, एक असलहाधारी व्यक्ति और पांच अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें उनकी मां तथा बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर श्वेता ने सोमवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को लेकर श्वेता ने पति,देवर व चार नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    मंगलवार शाम जब असीम को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान असीम की मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पिता करते हैं कपड़ों में प्रेस, बेटी बनी सब इंस्पेक्टर; कानपुर में 8 माह पहले एक दिन की थानेदार शैलजा अब UP Police में

    यह भी पढ़ें- NHAI का बड़ा फैसला! Kanpur-Lucknow Highway पर भी सफर होगा महंगा, जानें कार से लेकर ट्रक का कितना बढ़ेगा टोल टैक्स?

    यह भी पढ़ें- 'करियर और जीवन में दांव लगाने से न हिचकें...' IIT Kanpur में पद्मश्री डॉ. पवन गोयनका का युवाओं के लिए बड़ी सीख