कानपुर में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, सड़क किनारे तड़पते मिले दोनों, हैलट अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कानपुर के चौबेपुर में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया। द ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
चौबेपुर में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर
सड़क किनारे अचेत मिले, राहगीरों ने सूचना दी
हैलट अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई
संवाद सहयोगी, चौबेपुर(कानपुर)। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 'साथ जीने-साथ मरने' की कसमें खाकर एक प्रेमी युगल ने सुसाइड करने का प्रयास किया। हमीरपुर के रहने वाले युवक और कानपुर की रहने वाली युवती ने नोनहां कला गांव के पास एक सुनसान जगह पर जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क के किनारे दोनों को अचेत अवस्था में पड़े थे।
चौबेपुर में मंगलवार की दोपहर एक कालेज के पास हमीरपुर के प्रेमी और कानपुर की युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सड़क के किनारे गंभीर हालत में अचेत पड़े होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल भेजा है।जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हमीरपुर निवासी 21 वर्षीय युवक मंगलवार को कानपुर के नजीराबाद निवासी 20 वर्षीय प्रेमिका के साथ चौबेपुर आया था। दोपहर करीब चार बजे दोनों प्रेमी युगल बंदीमाता मार्ग पर नोनहां कला गांव के पास लवकुश विद्यालय के पास सूनसान स्थान पर पहुंचे। दोनों ने यहां करीब एक घंटे तक बातचीत करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क से कुछ दूरी पर राहगीरों ने दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि दोनों को अचेत अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर होश में आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने और साथ जीने मरने की बात कहते हुए जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की है। युवक हमीरपुर का है। जबकि युवती कानपुर के नजीराबाद की रहने वाली है। दोनों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल भेजा गया है। दोनों द्वारा बताएं गए पते के आधार पर स्वजन को सूचना दी गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नौकरी के पीछे भागना छोड़ा, मधुमक्खियों से दोस्ती कर लखपति बना कानपुर देहात का विपिन, मधुमक्खी पालन से संवारा भविष्य
यह भी पढ़ें- जब नार्वे में पीएम ने कानपुर के मनोज मिश्र की थपथपाई पीठ, विदेश में संभाले हैं विश्व हिंदू परिषद की कमान
यह भी पढ़ें- कानपुर CSJMU, HBTU और CSA के दीक्षांत समारोह की डेट घोषित, जानें किस दिन किस यूनिवर्सिटी में बटेगा मेडल