विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Rain Alert: कमजोर मानसून के बीच बड़ा अपडेट, 24 घंटे में भारी बारिश के आसार, रात से फिर बरसेंगे मेघ

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:32 PM (IST)

कानपुर में कमजोर मानसून के बावजूद मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है, सोमवार को बादलों की आवाजाही और हल्की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना

  2. सोमवार को बादलों की आवाजाही, हल्की बूंदाबांदी हुई

  3. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ वर्षा का अनुमान लगाया

जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। कमजोर पड़े मानसून के बीच मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ समय के लिए घने बादल छाए और कहीं हल्की वर्षा तो कहीं तेज बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना रहा, बादलों की ओट में सूरज का लुकाछपी चलता रहा।

शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास सर्वोदय नगर, रावतपुर व कल्याणपुर क्षेत्र में काले बादल उमरे और थोड़ी देर में तेज रफ्तार वर्षा हुई। वहीं अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। 24 घंटे में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वर्षा की संभावना 60 से 75 प्रतिशत तक है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथ स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। धूप निकलने पर उमस बढ़ सकती है।

डा. पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के पीछे वातावरण में मौजूद अधिक नमी प्रमुख कारणों में है। दिन के समय तापमान बढ़ने से सतह के पास की नम हवा ऊपर उठती है। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ठंडी होकर संघनित होती है और बादलों का निर्माण होता है। वातावरण में नमी पर्याप्त होने पर ऐसे बादल स्थानीय स्तर पर गरज-चमक और वर्षा में बदल सकते हैं। यही वजह है कि एक ही समय में शहर के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है, जबकि दूसरे क्षेत्रों में केवल बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vineet Minocha Murder: 4 CC कैमरे क्यों लगवाए थे कारोबारी ने? बेटे-बहू की बताई कहानी निकली झूठी, बढ़ सकते हत्याकांड के किरदार

यह भी पढ़ें- जानें कौन थे कानपुर के विनित मिनोचा? करोड़ों कारोबार का साम्राज्य... उसूलों से हर कारोबारी वाकिफ, उसे अपनों ने ही मरवा डाला

यह भी पढ़ें- Kanpur House Collapses: जिस आंगन में गूंजती थी तीन बेटियों की हंसी, आज वहीं मचा कोहराम...एक साथ उठीं चार अर्थियां

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला