कानपुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बवाल, बवासीर से पीड़ित मरीज की मौत पर हंगामा, दरोगा व महिला पुलिसकर्मी को पीटा
कानपुर के कल्याणपुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में बवासीर के मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने मौ ...और पढ़ें

अस्पताल में पुलिसकर्मियों से मारपीट करते लोग। वीडियो ग्रैब
HighLights
मरीज की मौत के बाद जीवन ज्योति हॉस्पिटल में जमकर हंगामा
पुलिसक टीम को पीटने पर छह लोगों को हिरासत में लिया
जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर के जीवन ज्योति अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो तीमारदार भिड़ गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज को गिराकर पीटा और वर्दी फाड़ दी। वहीं बीच बचाव के दौरान महिला दारोगा और सिपाही भी घायल हो गए। बवाल की सूचना पर डीसीपी पश्चिम समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और महिला व पुरुष समेत 10 तीमारदारों को हिरातस में लिया है।
कन्नौज जनपद के निजामपुर निवासी 35 वर्षीय गौरव सिंह बवासीर के मरीज थे। स्वजन ने दो दिन पूर्व उन्हें कल्याणपुर के पनकी रोड स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उन्हें दो यूनिट खून चढ़ाया जाना था। रविवार रात खून चढ़ाया जा रहा था दूसरा यूनिट खून चढ़ाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि अटैक पड़ने की वजह से मरीज की मौत हुई है। वहीं स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाया।

अस्पताल प्रबंधन ने हंगामे की आशंका पर सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी लेकिन उन्होंने रिश्तेदारों के आने की बात कहकर शव ले जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह और पनकी रोड चौकी प्रभारी विपिन मोरल ने भी कई बार समझाने को कहा लेकिन स्वजन टरकाते रहे। इस दौरान शाम करीब सात बजे विपिन मोरल की तीमारदारों से झड़प हो गई तो उन्हाेंने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी।
इस दौरान महिला दारोगा शुचि और सिपाही लवली ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। बवाल की सूचना पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी पीएसी और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं समेत 10 तीमारदारों को हिरासत में लिया है।
खबरें और भी
मरीज की मौत पर स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। स्वजन की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की जा रही है। वहीं पुलिस के साथ हुई मारपीट को लेकर सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं फुटेज के आधार पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था के चलते फिलहाल 10 तीमारदारों को हिरासत में लिया गया है।
- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम