Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर चिड़ियाघर में वन्यजीवों पर दवाएं बेअसर, चिकित्सक हैरान, विशेषज्ञों से ली जाएगी सलाह

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

    कानपुर चिड़ियाघर के वन्यजीवों में पेट के कीड़े मारने वाली दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है, जिससे दवाएं बेअसर हो रही हैं। आधुनिक जांच म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पेट के कीड़े दवाओं के विरुद्ध विकसित कर रहे हैं प्रतिरोधक क्षमता

    2. आधुनिक तकनीक से जांच में पुष्टि, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण भेजी जा रही रिपोर्ट

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पेट में रहने वाले कीड़े उनको मारने वाली दवाओं के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे हैं। उन पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है। चिड़ियाघर में वन्यजीवों पर दी जाने वाली डीवार्मिंग दवाओं के बावदूद उनके मल में राउंडवार्म व फ्लैटवार्म के लार्वा व कीड़े पाए गए हैं।

    इनके मल की नमूनों की जांच के बाद यह जानकारी सामने आई है। अब चिड़ियाघर के चिकित्सक इस विषय में अन्य विशेषज्ञों से संपर्क कर रहे हैं। वन्यजीवों को दी जाने वाली डिवार्मिंग की दवाओं को बदलने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है।


    चिड़ियाघर में वन्यजीवों की नियमित जांच करने के साथ उनको हर छह महीने में पेट के कीड़े मारने वाली दवा भी दी जाती है। वन्यजीवों को फेनबेंडाजोल, आइवरमेक्टिन, एलबेंडाजोल, प्राजीक्वेंटल, पाइरेंटल पामोएट दवाएं दी जाती है।वन्यजीवों को दवा दी जा रही है लेकिन पेट में रहने वाले कीड़ों पर उनका असर नहीं हो रहा है। चिड़ियाघर के वन्यजीव चिकित्सक डा. नासिर बताते हैं कि वन्यजीवों के मल की जांच स्लाइड विधि की जाती है।

    अब मथुरा वेटरनरी कालेज के छात्रों के सहयोग से आधुनिक तकनीक से जांच की जा रही है। इस तकनीक से हुई जांच में भौंकने वाले हिरण, सांभर, चीतल के मल में कीड़ों के लार्वा व अंडे पाए गए हैं। इससे यह तथ्य सामने आए हैं कि राउंड वार्म व फ्लैटवार्म जैसे कीड़ो ने दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर के सभी वन्यजीवों के मल के नमूने लेकर जांच का जाएगी। इससे यह अंदाजा हो जाएगा कि किन जीवों पर दवाएं असर नहीं कर रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण व भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान को भी भेजी जाएगी। वन्यजीवों के पेट में पलने वाले कीड़ों को मारने के लिए विशेष दवाओं का चयन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कानपुर का हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर UP Police को करता था चैलेंज

    यह भी पढ़ें- इस दिन कानपुर आ रहे हैं पीएम मोदी, 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता, 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात