RAC पैसेंजर के लिए बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगी चादर-कंबल, तकिया की सुविधा, मनमानी नहीं चलेगी
रेलवे बोर्ड ने आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए सभी जोनल रेलवे को पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराने के निर्देश फिर से जारी किए हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रेलवे बोर्ड ने आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत दी
सभी जोनल रेलवे को पूर्ण बेडरोल किट देने के निर्देश
एसी श्रेणी के आरएसी यात्रियों को पूरी किट मिलेगी
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे बोर्ड ने आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सभी आरएसी पैसेंजरों को पूर्ण बेडरोल किट (चादर, कंबल, तकिया आदि) उपलब्ध कराने के लिए सभी जोनल रेलवे को फिर से निर्देश जारी किए हैं।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किए निर्देश
मंगलवार को डायरेक्टर ईएनएचएम रेलवे बोर्ड लव शुक्ला ने जारी पत्र में कहा है कि एसी श्रेणी (एसी चेयरकार को छोड़कर) में यात्रा करने वाले सभी आरएसी यात्री को पूर्ण बेडरोल किट दिया जाए। एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री के लिए पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट उपलब्ध न कराने या अपर्याप्त बेडरोल किट उपलब्ध कराने को लेकर काफी शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
अन्य कंफर्म यात्रियों की तरह आरएसी यात्रियों को पूर्ण बेडरोल किट देने के आदेश
लव शुक्ला ने कहा कि एसी क्लास में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को कोच में यात्रा करने वाले अन्य वास्तविक यात्रियों के समान एक पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए।छोड़कर) में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को कोच में यात्रा करने वाले अन्य वास्तविक यात्रियों के समान एक पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए।