Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घाटमपुर में शिवलिंग के नीचे खजाने की तलाश! चोरों ने गर्भगृह तक खोद डाला, नहीं मिला तो घंटा चुरा ले गए

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:42 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के घाटमपुर में एक शिव मंदिर में चोरों ने शिवलिंग के नीचे खजाने की तलाश में गर्भगृह खोद डाला। खजाना न मिलने पर वे मंदिर से पांच किलो का पीतल का ...और पढ़ें

    शिवलिंग के बगल में खोदा गया गड्ढा। ग्रामीणों ने बाद में इसमें मिट्टी डालकर पूर दिया। ग्रामीण

    शिवलिंग के बगल में खोदा गया गड्ढा। ग्रामीणों ने बाद में इसमें मिट्टी डालकर पूर दिया। ग्रामीण

    HighLights

    1. घाटमपुर शिव मंदिर में खजाने की तलाश में खुदाई।

    2. चोरों ने शिवलिंग के नीचे गर्भगृह को खोदा।

    3. खजाना न मिलने पर पांच किलो का घंटा चुराया।

    संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक शिव मंदिर में चोरी की अनोखी घटना सामने आई। चोरों को लगा कि शिवलिंग के नीचे खजाना है। ऐसे में  खजाने की तलाश में मंदिर के गर्भगृह में खुदाई की। जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो मंदिर का पीतल का घंटा चोरी कर फरार हो गए। 

    जहनाबाद रोड पर कैथा चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर का गर्भगृह खजाने के चक्कर में कुछ अराजक तत्वों ने खोद डाला। इसके साथ ही मंदिर से पांच किलो का पीतल का घंटा भी चोरी कर लिया। ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी है। हालांकि, पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

    कमलापुर निवासी अविनाश सचान के मुताबिक उन्होंने कैथा चौराहे के पास स्थित मंदिर का कुछ साल पहले जीर्णोद्धार कराया था। मंदिर उनके खेत के पास ही है। बीती रविवार सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्हें गर्भ गृह में शिवलिंग के पास करीब छह फीट गहरा गड्ढा मिला।

    अराजक तत्वों ने टाइल्स उखाड़कर शिवलिंग के नीचे तक खुदाई की थी। साथ ही पांच किलो का पीतल का घंटा भी गायब था। इसके बाद ग्रामीण भी जुट गए। अनुमान लगाया गया कि अराजक तत्वों ने खजाना के लालच में खुदाई की है। इसके बाद गड्ढे को पूरा गया। हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

    खबरें और भी

    इधर, बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने जांच की

    साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर उमरा गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। रसूलपुर उमरा निवासी अरविंद सिंह लखनऊ सचिवालय में नौकरी करते हैं और परिवार सहित उन्नाव में रहते हैं। गांव में उनके घर पर ताला लगा रहता है। गांव निवासी चचेरे भाई अजय सिंह ने बताया कि चाभी उनके पास रहती है।

    अजय के मुताबिक सोमवार को करीब 12 बजे उन्हें अरविंद के घर के बाहर की कुंडी कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। इससे चोरी का पता चला। अजय ने तुरंत अरविंद को सूचना दी। बताया गया कि तीन अंगूठी, पायल, तोड़ियां, एक चेन और 25 हजार रुपये चोरी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान एक चार पहिया गाड़ी गली में प्रवेश करती दिखाई दी है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में तैयार हो जाएं UP T-20 लीग के लिए, ग्रीन पार्क में 12 मैच के लिए यूपीसीए खर्च करेगा चार करोड़

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से श्रावण मास; शिवभक्तों को बड़ी सौगात, कानपुर से काशी और बाराबंकी के लिए चलेंगी 50 स्पेशल बसें