Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rain Alert: कानपुर में 12 घंटे में 35.2 मिमी बारिश, अगले 5 दिन मानसून का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:36 PM (IST)

    Rain Alert: कानपुर में शुक्रवार को 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कानपुर ...और पढ़ें

    सीएसजेएमयू में वर्षा के साथ तेज हवा चलने पर छात्राओं की छतरी उड़ी तो भीगने पर खिलखिला कर हंस पड़ी छात्राएं। संजय यादव

    सीएसजेएमयू में वर्षा के साथ तेज हवा चलने पर छात्राओं की छतरी उड़ी तो भीगने पर खिलखिला कर हंस पड़ी छात्राएं। संजय यादव

    HighLights

    1. कानपुर में शुक्रवार को 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई

    2. वायु सेना स्टेशन पर सर्वाधिक 73.2 मिमी वर्षा हुई

    3. अगले पांच दिन तक कानपुर में मानसून सक्रिय रहेगा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Rain Alert: मानसून ने शुक्रवार को शहर पर जमकर मेहरबानी की। रात से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वर्षा में 33.1 मिमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    गुरुवार को 1.9 मिमी बारिश हुई थी, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 35.2 मिमी पहुंच गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर अलग-अलग रहा। सबसे अधिक 73.2 मिमी वर्षा वायु सेना स्टेशन पर दर्ज की गई। इसके अलावा नौबस्ता में 57.8 मिमी, काकादेव में 41.3 मिमी, सिविल लाइंस में 38.7 मिमी, कंपनी बाग में 36.2 मिमी और सीएसए परिसर में 35.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

    लगातार बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा। सुबह और देर शाम लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ। बारिश के चलते वातावरण में नमी भी काफी बढ़ गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिम दिशा से औसतन 5.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रहीं।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक कानपुर मंडल में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत बनी रहेगी, हालांकि जलभराव वाले क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    बुंदेलखंड समेत कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं उमस

    बुंदेलखंड और आसपास के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। बांदा, महोबा, चित्रकूट, इटावा और उन्नाव में रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चित्रकूट में मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर चार फीट बढ़ गया। वहीं हमीरपुर, औरैया, उरई, कन्नौज और फतेहपुर में बादलों की आवाजाही रही, जबकि फर्रुखाबाद में तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों को परेशान किया।

    यह भी पढ़ें- Lucknow-Kanpur Expressway: 13 जुलाई को झाऊखेड़ा से बटन दबाकर होगा लोकार्पण, जानें वीवीआईपी मेहमानों का पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- कानपुर का दरिंदा; चचेरी बहनों व मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर क्लाउड पर रखा, गूगल की शिकायत से दबोचा गया