Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में फेसबुक पर महिला के चक्कर में फंस गए सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अफसर, मदद के बहाने ठगे 1.24 करोड़ड़

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:50 PM (IST)

    कानपुर में एक सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अफसर फेसबुक पर एक महिला के झांसे में आकर 1.24 करोड़ रुपये गंवा बैठे। महिला ने बीमारी का बहाना कर मदद मांगी और फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महिला ने बीमारी बता डाली थी अपनी फोटो, अमेरिका के आस्टिन में रह रहे बेटे ने पिता की फेसबुक पर महिला का फोटो देख मां को बताया

    2. पांच लाख मांगने पर दोस्त ने पीड़ित की पत्नी को फोन कर पूछा तब ठगी का चला पता, ठगी की रकम 2000 बैंक खातों में की गई ट्रांसफर 

    जागरण संवाददाता, कानपुर। फेसबुक पर फोटो डालकर महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी, जब सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अफसर ने तीन बार में 17 हजार रुपये भेजे तो उन्हें शेयर में निवेश पर अधिक लाभांश का लालच देकर 15 फरवरी से 13 अप्रैल के बीच 19 बार में 1.24 करोड़ रुपये ठग लिए। जब उन्होंने लाभांश देने को कहा तो उनसे 90 लाख रुपये और मांगे गए।

    इसी बीच अमेरिका के आस्टिन में रह रहे बेटे ने पिता के फेसबुक पर अनजान महिला की फोटो देख मां को फोन करके बताया, लेकिन वह उनसे भी ठगी की बात छिपा गए। जब पीड़ित के दोस्त ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि वह पांच लाख रुपये मांग रहे हैं, तब मामला सामने आया। पीड़ित दंपती पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मिले। उनके आदेश पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल ने करीब 24 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। जांच में सामने आया कि ठगों ने लगभग 2000 बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की।

    तिलक नगर निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अफसर ओम प्रकाश गुप्त ने बताया कि वह पत्नी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे अमेरिका के आस्टिन में रहते हैं। फरवरी,2026 में फेसबुक पर एक महिला ने बीमारी होने की बात लिख मदद के लिए अपनी फोटो डाली थी, जिस पर उन्होंने पहले दो हजार की मदद की। फिर छह हजार और नौ हजार रुपये भेजे। इसके बाद निवेश का झांसा देकर कई लोगों से बात कराई। फिर www.wieudgcx.cc वेबसाइट के जरिए 19 बार में एक करोड़ 24 लाख 10 हजार 805 रुपये रुपये निवेश कराए।

    इस दौरान एक अन्य वेब पेज पर लाभांश की डिटेल भी दिखाते रहे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ठगों ने बेंगलुरु की सांख्य इंटरप्राइजेज, महाराष्ट्र के श्याम कृषि केंद्र नाम की फर्म के एक्सिस बैंक खातों में अधिक रकम भेजी। इसी तरह फरीदाबाद, छतरपुर, केरल के मलप्पुरम व पंजाब के साहिबगंज में फर्मों के नाम से खुले बैंक खातों में धनराशि पहुंची है, जिन्हें ट्रेस किया गया है। साइबर सेल ने उन सभी बैंकों को ई-मेल कर फर्म के मालिक, पते व मोबाइल नंबर और खातों के लेनदेन के विवरण मांगे हैं। ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में अव्यवस्था ने ले ली मासूम की जान, घर के बाहर खेलते-खेलते खुले नाले में गिरा इकलौता बेटा

    यह भी पढ़ें- कानपुर में दिनदहाड़े लूट; श्यामनगर में शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाश, पत्नी व बेटे को बंधक बना की लूट