Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में ऑनर किलिंग : मम्मी आकर बचा लो, बहुत मारे हैं, जान मार डरिहैं..., वहां पहुंची तो हैवान कर रहे थे पिटाई

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी में शिव प्रसाद को प्रेमिका के परिजनों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, जब वह अपनी मां को बचाने के लिए फोन कर रहा था। पुलिस ने प्रेमिका के माता ...और पढ़ें

    कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के महुआ खांड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद गमगीन महिलाएं। जागरण

    कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के महुआ खांड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद गमगीन महिलाएं। जागरण  

    HighLights

    1. शिव प्रसाद को पीटने के बाद उसी के मोबाइल से हत्यारों ने स्वजन को कराया था फोन

    2. मां ने कलेजे से लिपटाया फिर भी रहम नहीं दिखाए और पीटते रहे आरोपित, ले ली जान

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। मम्मी आकर बचा लो, बहुत मारे हैं अब मार डहिहैं...। यह टूटे शब्द देर रात जब शिव प्रसाद ने अपनी मां कुंती को फोन करके सुनाया तो वह बदहवाश हो गई। स्वजन के साथ बेटे के प्रेमिका के घर पहुंची कुंती के सामने भी हैवान बने आरोपित उसे पीट रहे थे। सिर व शरीर से खून की धार निकल रही थी, लेकिन किसी को रहम नहीं आया। बेटे की हालत देख कुंती ने उसे कलेजे से लिपटाया तो उसकी भी पिटाई की गई। इसके बाद यूपी-112 पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचा। आंखों के सामने बेटे की मौत को यादकर कुंती रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।

    धारदार हथियार से भी हमला किया गया

    अर्जलीपुर निवासी मृत शिव प्रसाद के मामा गंगा प्रसाद ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खांड़ा गांव में प्रेमिका के स्वजन ने लाठी-डंडे से भांजे की पिटाई की। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इसके बाद आरोपितों ने भांजे के ही मोबाइल से उसके घर फोन कराया। गुरुवार देर रात 11.49 बजे जब बेटे के मोबाइल से आई कॉल उसके पिता रामबदन ने देखा तो चौंक गए।

    Shiv Prasad file photo

    आधे घंटे तक मोबाइल कॉल काटी नहीं गई 

    गंगा प्रसाद ने बताया कि कॉल रिसीव करने पर शिव प्रसाद कराहते हुए बोल रहा था। उसने कहा कि पापा, मम्मी से बात कराओ। रामबदन ने फोन पत्नी कुंती को दिया तो शिव प्रसाद सिर्फ इतना बोल सका कि ''मम्मी आकर बचा लो, बहुत मारे हैं, जान मार डरिहैं...। इसके बाद किसी ने भांजे से फोन छीनकर फेंक दिया। करीब आधे घंटे तक कॉल कटी नहीं और दूसरी तरफ से मारपीट जैसी आवाजें ही सुनाई पड़ रही थी।

    मृतक की मां की भी पिटाई की गई 

    रामबदन, उनके भाई गुरु प्रसाद, कुंती, गुरु प्रसाद की पत्नी व मृतक शिव प्रसाद का भाई संतलाल प्रेमिका के घर पहुंचे। वहां शिव प्रसाद को पिटता देख बहन व देवरानी उसे कलेजे से चिपका लिया। इस पर कुंती को भी पीटा गया। इस बीच संतलाल ने यूपी-112 को फोन किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शिव प्रसाद को जिला अस्पताल लेकर चलने के लिए कहा। स्वजन ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन गाड़ी पहुंचने में देरी हो रही थी।

    खबरें और भी

    प्रयागराज अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा 

    बाइक पर ही शिव प्रसाद को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन ले जाने को कहा। स्वजन प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर मंझनपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां भी शिव प्रसाद की हालत देख चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। शिव प्रसाद को प्रयागराज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मूरतगंज के समीप उसकी मौत हो गई। 

    एंबुलेंस आई नहीं, यूपी-112 ने भी गाड़ी में नहीं बैठाया

    मृतक शिव प्रसाद के मामा गंगा प्रसाद का कहना है कि घटना स्थल पहुंचने के बाद स्वजन ने सबसे पहले यूपी-112 को खबर दी। पुलिस सूचना के कुछ ही देर में पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने शिव प्रसाद की हालत देख उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। 108 एंबुलेंस को फोन कराया गया लेकिन गाड़ी आने में देरी हो रही थी। मजबूरी में स्वजन शिव प्रसाद को मरणासन्न हालत में बाइक पर ही बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचे।

    प्रेमिका के मां-बात समेत चार पर केस 

    युगल रिश्ते में मौसी-भतीजा थे। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है। युवती की मां व एक भाई को हिरासत में लिया गया है। एएसपी अमिता सिंह, सीओ सिटी शिवांक सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृतक के पिता रामबदन राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता राकेश राजपूत, उसकी मां गेंदिया उर्फ सुशीला, भाई सचिन व दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गेंदिया व दुर्गेश को हिरासत में लिया गया है।

    प्रेम कहानी में 'मर्यादा' बनी बाधा

    शिव प्रसाद व उसके रिश्ते की मौसी के बीच प्रेम-संबंध के बीज करीब पांच साल पहले ही बो गए थे। रिश्ता भले ही दूूर का था, लेकिन दोनों के गांव आसपास होने की वजह से आकर्षण बढ़ता गया। हिंदी फीचर फिल्मों की तरह ही एक कहानी में ट्वीस्ट झूठी ''मर्यादा'' के कारण आ गया। नतीजतन प्रेमी के दुखद अंत के रूप में सामने हैं। 

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में बड़ी वारदात : बीमार प्रेमिका से मिलने गए युवक की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या, दोनों में भतीजा-मौसी का रिश्ता

    यह भी पढ़ें- शिक्षिका ने छात्र की टीसी लेने गए अभिभावक को चप्पलों से पीटा, कौशांबी के परिषदीय विद्यालय में मची अफरा-तफरी