कौशांबी में बड़ी वारदात : बीमार प्रेमिका से मिलने गए युवक की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या, दोनों में भतीजा-मौसी का रिश्ता
कौशांबी में बीमार प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसके परिवारवालों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। युवक और युवती रिश्ते में भतीजा-मौसी थे; मामले में ...और पढ़ें

कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के महुआ खान गांव में युवक की हत्या के बाद पड़ताल करती पुलिस। जागरण
HighLights
बीच-बचाव करने पर प्रेमिका की परिवारवालों ने की पिटाई
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो पुलिस हिरासत में
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खान गांव में हुई घटना
जागरण संवाददाता, कौशांबी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में बड़ी घटना हुई। बीमार प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिवारवालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बीचबचाव करने पर प्रेमिका को भी बेरहमी से पीटा गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युगल रिश्ते में मौसी और भतीजा थे। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बहन के जेठ के बेटे से प्यार करता था युवक
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खान गांव की 18 वर्षीय युवती की बड़ी बहन क्षेत्र के डूंडीबाग में ब्याही है । युवती पिछले पांच साल से बहन के जेठ के 20 वर्षीय बेटे से प्यार करती थी। पिछले दो दिनों से युवती बीमार थी। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। 9 जुलाई को युवती को अस्पताल से घर भेजा गया।

लाठी-डंडे से प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई, प्रेमी की मौत
इसकी जानकारी होने पर 9 जुलाई की रात में प्रेमी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। रात में दोनों को बातचीत करते देख स्वजन आग- बबूला हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे से युवक की जमकर पिटाई की। बीचबचाव करने पर युवती से भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती का अस्पताल में इलाज हो जा रहा है।
दो आरोपित गिरफ्तार, फरार की तलाश : सीओ सिटी
इस संबंध में सीओ सिटी शिवांक सिंह का कहना है मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।