Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में 10 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, सड़कों और नाले का होगा निर्माण

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    कुशीनगर में पालिका क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इनमें 13 सड़कें और 13 नाले शामिल हैं, जिनके डीपीआर जल्द ही ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पडरौना। नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगरपालिका की 10 करोड़ की परियोजनाओं को शासन ने हरी झंडी दे दी है और शीघ्र डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा है। परियोजनाओं में 13 सड़कें व 13 नाले शामिल हैं।

    लगभग तीन माह पहले सभी परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। निर्देश के क्रम में नगरपालिका की ओर से डीपीआर बनाया जा रहा है। शीघ्र ही उसे शासन को भेजा जाएगा।

    पडरौना नगरपालिका के सीमा विस्तार में नगर के आसपास के 31 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था। तब यहां के लोगों में आस जगी थी कि अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

    बेहतर सड़कों, नालियों, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल के अलावा सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो जीवन स्तर में बदलाव भी होगा। नपा बोर्ड के गठन के बाद नगरपालिका परिक्षेत्र में विकास कार्य भी शुरू हुए। जैसे-जैसे शासन से धन मिल रहा है, विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

    बोर्ड की पिछली बैठक में विस्तारित क्षेत्र के वार्डों पर फोकस किया गया। यहां प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का नपा प्रशासन ने निर्णय लिया गया था। उसी क्रम में 13 आरसीसी सड़कों व नालियों का निर्माण कराने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

    मनोज मोदनवाल, राकेश गुप्ता, अवधकिशोर चौहान, राजेश्वर साहनी आदि ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र में शामिल वार्ड अभी विकास के मामले में काफी पीछे हैं। सड़कों का निर्माण हो जाने से आवागमन की बेहतर सुविधा व नालियों के बनने से जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

    खबरें और भी

    नगरपालिका परिक्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। शासन से मिले के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विस्तारित क्षेत्र की 26 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। माह के अंत शासन को डीपीआर भेज दिया जाएगा। -विनय जायसवाल, नपाध्यक्ष।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: 144 हेक्टेयर में सजेगा विशाल पंडाल, PM Modi के स्वागत के लिए तैयार हरदोई

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में बुकिंग के बाद भी बरात में नहीं पहुंचा बैंड, शिकायत करने पहुंचा दूल्हा तो संचालक ने लगाई पिटाई