Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Census -2027 तय करेगी ‘जनसंख्या विस्फोट’ या ‘स्थिरीकरण’ की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश, सात से शुरु

    By Vivek Rao Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:45 PM (IST)

    Census-2027 in UP: दशकवार आंकड़े बताते हैं कि हर समय वृद्धि एक जैसी नहीं रही। ...और पढ़ें

    2027 की जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं का आधार बनेंगे

    2027 की जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं का आधार बनेंगे

    HighLights

    1. सात मई से स्वगणना से होगी जनगणना की शुरुआत

    2. 110 वर्ष में चार गुणा बढ़ी थी प्रदेश की आबादी

    विवेक राव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 शुरू होने जा रही है। सात मई से नागरिकों को पहली बार स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमेरेशन) की सुविधा दी गई है। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक पहले चरण की गणना होगी, जबकि दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में पूरा किया जाएगा।

    इसके बाद प्रदेश की पूरी तस्वीर साफ होगी। माना जा रहा है कि अगर पिछली जनगणना की दर से ही वृद्धि हुई, तो उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ के पार पहुंच सकती है। ऐसे में यह जनगणना बेहद अहम मानी जा रही है, जो यह तय करेगी कि प्रदेश ‘जनसंख्या विस्फोट’ के दौर में है या ‘स्थिरीकरण’ की ओर बढ़ रहा है।

    पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर दिलचस्प है। वर्ष 1901 में उत्तर प्रदेश की आबादी 4.66 करोड़ थी, जो 2011 में बढ़कर 19.98 करोड़ हो गई। यानी करीब 110 वर्ष में आबादी चार गुणा से ज्यादा बढ़ गई। दशकवार आंकड़े बताते हैं कि हर समय वृद्धि एक जैसी नहीं रही। 1911 से 1921 के बीच आबादी में गिरावट दर्ज हुई।

    1971 से 1991 के बीच चरम पर वृद्धि

    इसमें वर्ष 1911 में -1.36 प्रतिशत और 1921 में -3.16 प्रतिशत रही। यह इकलौता दौर था जब जनसंख्या घटी। इसके बाद 1931 से 1971 तक लगातार तेजी से वृद्धि हुई। खासकर 1961-71 के दशक में 19.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1971 से 1991 के बीच वृद्धि अपने चरम पर रही, जहां 1981 और 1991 में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ सकता भारी, एक मई से शुरू हो रही स्वगणना से लेकर घर-घर सर्वे तक

    विशेषज्ञों के अनुसार 1991-2001 के आसपास जनसंख्या वृद्धि दर अपने उच्चतम स्तर पर थी। इसके बाद से हर दशक में इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। 2001 से 2011 के बीच वृद्धि दर घटकर 20.23 प्रतिशत रह गई। अब 2027 की जनगणना बताएगी कि प्रदेश की सही तस्वीर क्या है। शहरीकरण और पलायन का क्या असर पड़ा है। 2027 की जनगणना के आंकड़े सरकार की भविष्य की योजनाओं का आधार बनेंगे।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में जनगणना की तैयारी शुरू, इसको जन अभियान बनाने का लक्ष्य

    उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि (1901-2011)

    वर्ष            जनसंख्या             प्रतिशत वृद्धि

    1901        4,66,47,804           --
    1911        4,60,12,663       -1.36%
    1921        4,45,56,427       -3.16%
    1931        4,74,78,533        6.56%
    1941        5,39,20,630        13.57%
    1951        6,02,73,743        11.78%
    1961        7,01,43,635        16.38%
    1971        8,38,48,797        19.54%
    1981        10,51,36,540      25.39%
    1991        13,20,61,653      25.61%
    2001        16,61,97,921      25.85%
    2011        19,98,12,341      20.23%

    इस दशक में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि

    1991: 25.39%
    2001: 25.85%
    2011: 20.23%