Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा, बंद हो जाएगी बांटने वालों की बोलती

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:39 PM (IST)

    CM Yogi Adityanath in Barabanki: मुख्यमंत्री ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित भी किया। माना जा रहा था कि मुख्यम ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित भी किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित भी किया

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

    2. सपा कर रही थी कब्रिस्तानों का विकास, अब लूट बंद कर संवारा जा रहा सनातन व विकास

    3. बाराबंकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह ‘बाबू’ का स्मारक नहीं बना सके

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले को 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। विकास परियोजनाएं दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं।

    मुख्यमंत्री ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के महादेवा में लोधेश्वर महादेवा कारिडोर का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में कब्रिस्तानों का विकास हो रहा था और अब लूट बंद कर सनातन व विकास को संवारा जा रहा है। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के महादेवा क्षेत्र से चुनावी एजेंडा तय करेंगे।

    उन्होंने जनसभा में कहा कि बाराबंकी के लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल कर यहां का कायाकल्प कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और विरासत संरक्षण की नई पहचान बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में बाराबंकी के दोनों हाथों में लड्डू है जो विकास लखनऊ में होगा वो बाराबंकी तक आएगा साथ ही जो विकास अयोध्या में होगा वो भी बाराबंकी तक आएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि जब तक सनातन सुरक्षित है, तब तक हम सब सुरक्षित हैं। जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा और तो और ऐसे समय में संकट आने पर बांटने वालों की बोलती भी बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में लोधेश्वर महादेवा धाम का हो रहा तेजी से और भव्य विकास किया जा रहा है। महादेवा रोड को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काशी, विंध्याचल, नैमिष धाम के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।

    उन्होंने अपने 40 मिनट के संबोधन में सनातन को केंद्र में रखा और निशाने पर सपा सरकार रही। बोले, कितना दुख हुआ था लोगो को, जब समाजवादी पार्टी के सरकार के समय हाकी के इस महान खिलाड़ी ने जिसने पूरा जीवन भारत के राष्ट्रीय खेल को समर्पित किया था। कितना हृदय विदारक क्षण था, जब उनकी हवेली बिकने की नौबत आई थी, तब हमारी जब सरकार आई तो हमने कहा केडी सिंह बाबू की हवेली बिकेगी नहीं, सरकार उसका पैसा चुकायेगी और सरकार बाबू केडी सिंह की स्मृतियों को पुनर्जीवित करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम की कॉरिडोर बनेगा।

    खबरें और भी

    सीएम ने कहा कि विरासत तो सनातन धर्म की पहचान है। याद रखना, इसी विरासत के संरक्षण, सनातन मूल्यों की रक्षा करने के लिए अलग अलग समय मे अलग अलग महापुरुषों ने अपना योगदान दिया। राजा बलभद्र सिंह, लाखन पासी ने यही काम किया था। देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए महाराजा बिजली पासी ने यही काम किया था। यही योगदान दिया था महाराज सुहेलदेव, और महाराणा प्रताप ने,छत्रपति शिवाजी महराज और गुरु गोबिंद सिंह जी महराज ने। आज हम उन्हें इसी लिए याद करते हैं कि उन्होंने देश की स्वाधीनता को बनाये रखने के लिए योगदान दिया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और काग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि हमारी सरकार ने देश और सनातन के लिए काम करने वाले हर महापुरुष को सम्मान दिया है। पिछली सरकार के पास बाराबंकी के महादेवा व पारिजात के विकास और केडी सिंह ‘बाबू्’ के नाम को स्मारक बनाने के लिए पैसा नहीं था। उनका पास तो पैसा कब्रिस्तान के विकास के लिए था।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। हम इनकी सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर जातीय राजनीति और तुष्टिकरण का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों की वरीयता में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा था, हम इसके उलट हैं। उन्होंने राजा बलभद्र सिंह चहलारी, केडी सिंह बाबू और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल शुक्ला सहित क्षेत्र की विभूतियों को नमन किया।

    चुनावी एजेंडा तय

    मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 2027 के चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है। वर्ष 2017 में रामनगर विधान सभा क्षेत्र की जनसभा में योगी आदित्यनाथ देवा में 24 घंटे और महादेवा में दो घंटे बिजली देने की बात उठाने के बाद सत्ता में आ गए थे। इसके बाद से ही योगी आदित्यनाथ के वृत्त में आए रामनगर और महादेवा को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया गया था। योगी आदित्यनाथ ने महादेवा कारिडोर को काशी विश्वनाथ की तरह बनाने का संकल्प लिया, जो आज साकार होने की ओर बढ़ गया।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेलीपैड से सीधे भगवान लोधेश्वर के मंदिर में पहुंचकर किया रुद्राभिषेक

    यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर संवर रहा बाराबंकी का लोधेश्वर धाम, कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार