Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माफिया अतीक के कुनबे में अब कौन बचा? अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म, कैसे बिखरता गया माफिया का परिवार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:14 PM (IST)

    कभी प्रयागराज में खौफ का पर्याय रहे अतीक अहमद का साम्राज्य उमेश पाल हत्याकांड के बाद बिखर गया। बेटे असद के एनकाउंटर, अतीक-अशरफ की हत्या और हाल ही में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुरू हुआ अतीक के साम्राज्य का पतन।

    2. बेटे असद का एनकाउंटर, अतीक-अशरफ की हत्या ने परिवार तोड़ा।

    3. हाल ही में बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी फरार।

    डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। प्रयागराज जब इलाहाबाद हुआ करता था, तब यहां अतीक अहमद का खौफ इस कदर व्याप्त था कि लोग उसका नाम सिर्फ दबी जुबान से ही ले पाते थे। फिरौती, हत्या, लूट और गुंडागर्दी से लोगों में दहशत फैलाकर मामूली गुंडे से माफिया बने अतीक अहमद ने सियासत का भी सुख भोगा, लेकिन जब उसकी मौत हुई तो उसके अंत के साथ ही परिवार के भी बुरे दिन शुरू हो गए।

    अतीक  के नक्शेकदम पर उसके परिवार ने भी चलने की कोशिश की, लेकिन अब हश्र यह है कि परिवार का एक भी सदस्य अब एक साथ नहीं। हालांकि, माफिया अतीक का नाम इतिहास बन चुका है, लेकिन सड़क हादसे में उसके बेटे अबान की मौत ने अतीक अहमद को फिर से चर्चा में ला दिया है।

    आइए जानते हैं कि माफिया अतीक अहमद का परिवार कैसे बिखरा?

    उमेश पाल की हत्या और सीएम योगी की बयान

    24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या की घटना से पूरा प्रयागराज हिल गया था, जिसके बाद सीएम योगी ने घटना पर कठोर नाराजगी जाहिर की थी और अगले दिन सदन में कहा था, ‘इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।’

    इसके बाद से अतीक के असल पतन शुरू हो गया, जिसका असर आज भी देखने को मिलता है। बता दें कि उमेश पाल की राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे, जिसमें अतीक अहमद आरोपी था।

    असद का एनकाउंटर और अतीक-अशरफ की हत्या

    उमेश पाल की हत्या के मामले पर सीएम योगी की सीधी नजर थी। जांच में सामने आया कि उमेश की हत्या में अतीक का तीसरा बेटा असद शामिल है, जो फरार चल रहा था। 13 अप्रैल 2023 को झांसी में यूपी एसटीएफ ने असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 

    खबरें और भी

    वहीं, उमेश पाल की हत्या मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर साजिश रचने के आरोप था, जिनसे पूछताछ के लिए दोनों को प्रयागराज की नैनी जेल में लाया गया। 

    15 अप्रैल की रात केल्विन अस्पताल में दोनों का मेडिकल करवाया गया, वहां से पुलिस दोनों को लेकर लौटी तो अतीक मीडिया से बात करने लगा, इसी बीच मीडियाकर्मी के भेष में आए हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

    माफिया अतीक का परिवार बड़ा था, उसके अपने पांच बेटे थे। बड़ा बेटा उमर लखनऊ में बंद है तो वहीं, दूसरा बेटा अली झांसी जेल में बंद है, उसे नैनी जेल से शिफ्ट किया गया था। दोनों पर ही रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हालांकि, पिता और चाचा की मौत के बाद इनका भी रसूख खत्म हो चुका है।

    अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार

    उमेश पाल का कत्लेआम माफिया अतीक के पूरे परिवार के लिए काल बन गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी नामजद किया था, वह इस समय फरार चल रही है। पति और बेटे असद के एनकाउंटर के बाद भी शाइस्ता का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, अबान की मौत के बाद कयास हैं कि उसके जनाजे में शाइस्ता आ सकती है। इसको लेकर पुलिस भी सतर्क है।

    अबान की सड़क हादसे में मौत

    बीते गुरुवार को झांसी के पूंछ क्षेत्र हुए एक सड़क हादसे की खबर ने तहलका मचा दिया। पता चला कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। पहचान होने पर पता चला कि मरने वालों में एक अतीक का बेटा अबान व दूसरा उसका रिश्तेदार है। अबान की मौत ने एक बार फिर अतीक के परिवार को हिलाकर रख दिया है।

    अतीक का साम्राज्य भी हो चुका ध्वस्त

    अतीक अहमद की मौत के बाद सिर्फ परिवार ही नहीं बिखरा, बल्कि उसका साम्राज्य भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। प्रशासन ने अब तक अतीक अहमद की करोड़ों रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं या उन पर बुलडोजर चलाया है। चकिया में बना अतीक का वो आलीशान दफ्तर, जहां कभी अतीक की ‘अदालत’ लगा करती थी, आज खंडहर में तब्दील हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- अतीक अहमद ही नहीं, बेटा अबान भी था विदेशी कुत्तों का शौकीन; देखभाल के लिए किए थे खास इंतजाम

    यह भी पढ़ें- UP के कई जिलों में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त जमीन होगी कुर्क, इस पर बनेगा गरीबों का आवास