लोन पर खरीदा ट्रक, EMI नहीं दे पाया तो रच डाली बड़ी साजिश; महोबा में कटवाकर बेच डाला
महोबा में एक युवक ने 13 लाख का ट्रक फाइनेंस कराकर किश्तें नहीं चुकाईं और आधे से ज्यादा ट्रक कटवाकर बेच दिया। श्रीराम फाइनेंस के शाखा प्रबंधक ने आरोपी ...और पढ़ें
-1785335377104_m.webp)
यह फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
युवक ने 13 लाख का ट्रक फाइनेंस कराकर बेचा
किश्तें न चुकाने पर आधे से ज्यादा ट्रक कटवाया
शाखा प्रबंधक ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया
जागरण संवाददाता, महोबा। युवक ने कंपनी से 13 लाख फाइनेंस कराकर कमर्शियल ट्रक खरीदा। लेकिन इसकी किश्त उसने जमा नहीं की। जब किश्त चुकाने को कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। उसने आधे से ज्यादा ट्रक कटवाकर बेच दिया। मौके पर चेचिस के सहारे यह खड़ा है, सभी पहिए गायब है। शाखा प्रबंधक ने आरोपित के विरुद्ध थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मप्र के जनपद रीवा थाना मऊगंज ग्राम अमोखर निवासी लवकुशनगर मप्र स्थित श्रीराम फाइनेंस के शाखा प्रबंधक विकास पांडेय ने बताया कि खेमचंद्र कुशवाहा निवासी महोबा रोड लवकुशनगर छतरपुर मप्र को ट्रक खरीदने के लिए 13 लाख का ऋण दिया गया था। लेकिन उसने समय पर किश्त का पैसा जमा नहीं किया गया।
घर जाने पर वह आज कल पैसा देने की बात कहकर टरकाता रहा। 25 जुलाई को सूचना मिली कि महोबा के थाना श्रीनगर क्षेत्र के डिगरिया के पास खेत में वाहन आधा कटा हुआ चेचिस के सहारे खड़ा है। उसके टायर और बाडी का ज्यादातर हिस्सा कटवाकर बेच दिया गया। मौके पर जानकारी की गई तो इसकी पुष्टि हुई।
प्रबंधक ने इसकी सूचना थाना श्रीनगर में दी। यह मामला लोगों में चर्चा में बना हुआ है। थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, साइबर अपराधियों की त्वरित पहचान कर करें प्रभावी कार्रवाई
एएसपी वंदना सिंह ने बुधवार को थाना साइबर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर अपराधों से संबंधित लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि साइबर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की त्वरित पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जांच प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों का अधिकतम उपयोग करने पर बल दिया।