Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नागरिक देवो भव: की भावना से करेंगे कार्य' मैनपुरी के नए डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने चार्ज लेकर बताईं प्राथमिकताएं

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 09:39 AM (IST)

    नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को मैनपुरी में कोषागार का चार्ज लेकर विधिवत कार्यभार संभाला। उन्होंने 'नागरिक देवो भव' की भावना स ...और पढ़ें

    चार्ज लेने के दौरान कोषागार में डीएम।

    चार्ज लेने के दौरान कोषागार में डीएम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिलाधिकारी औरैया पद से स्थानांतरित नवागंतुक जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को कोषागार के डबल लॉक का चार्ज ग्रहण कर विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिक देवो भव’ की भावना से कार्य करेंगे। शासन की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

    2014 बैच के आईएएस हैं डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी

    नवागत डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं। इससे पूर्व लखनऊ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, नगर आयुक्त एवं नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा।

    ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, लोगों को न्याय, सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध हो सकें

    डीएम ने कहा कि जनपद में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे लोगों को न्याय, सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध हो सकें। कहा कि जनपद में संचालित निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराना, शासन की संचालित लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना उनकी वरीयता होगी।

    बिना किसी संकोच के प्रशासन के सामने लाएं समस्याएं

    इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नवाचारों को बढ़ावा देकर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी समस्याओं, शिकायतों को बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें।

    खबरें और भी

    इस दौरान निवर्तमान डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम श्याम लता आनंद, एडीएम न्यायिक राजेश चंद्र, एएसपी नगर अरुण कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- 45 करोड़ से बनने वाले सिकंदरा फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार, इस बार आगरा मेट्रो का खास ध्यान

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुले: 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज; सीएम धामी भी पहुंचे