मैनपुरी में सड़क हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे भाई-बहन और जीजा की मौत
मैनपुरी में फिरोजाबाद से ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे भाई-बहन और जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार ...और पढ़ें

हादसे के तीनों मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
फिरोजाबाद से मैनपुरी आ रहे थे तीनों
मैक्स पिकअप की टक्कर से मौके पर मौत
ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। फिरोजाबाद से ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से मैनपुरी आ रहे भाई-बहन और जीजा को मंगलवार की दोपहर में करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में शीतला देवी मंदिर के निकट मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी मिलने पर एसपी पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया।
-1777366399636.jpg)
विलाप करते स्वजन।
सामने से आते पिकअप वाहन ने मारी बाइक में मारी टक्कर
कोतवाली मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी संजय (35) पुत्र रमेश सिंह अपनी जीजा धर्मेंद्र सिंह (50) पुत्र रामचरन सिंह निवासी तखरऊ फिरोजाबाद और बहन बेबी देवी के साथ ही रह रहा था। सोमवार की रात में करीब 12 संजय के ताऊ साधो सिंह (90) का बीमारी के कारण निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होना था।
अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे भाई-बहन और जीजा की मौत
शामिल होने के लिए संजय, अपनी बहन बेबी और बहनोई धर्मेंद्र सिंह के साथ सुबह करीब दस बजे फिरोजाबाद से पल्सर बाइक से चला। यहां मैनपुरी में शीतला देवी मंदिर के निकट दोपहर करीब 11:47 बजे सामने से आती मैक्स पिकअप ने बाइक में तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
सूचना मिलने पर करीब 20 मिनट बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को उन्होंने मोर्चरी पर भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई।
खबरें और भी
मेहनत-मजदूरी करते थे जीजा-साले
संजय सिंह अपने जीजा धर्मेंद्र सिंह के साथ फिरोजाबाद में ही रह रहा था। दोनों जीजा-साले मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। संजय के चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वहीं धर्मेंद्र सिंह के तीन पुत्र हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक धर्मेंद्र सिंह के पुत्र शिवकुमार को एक वर्ष पूर्व हुई शादी में ही मिली थी।
हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता
सड़क हादसे में तीन की मौत की खबर मिलने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला मंत्री उदय चौहान सहित अन्य भाजपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। यहां उन्होंने रोते बिलखते स्वजन को सांत्वना दी।