Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर हमला, कहा- बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, सीएम व अखिलेश पर भी बोले

    Updated: Sun, 03 May 2026 12:54 PM (IST)

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव की 'नूरा कुश्ती' चलती रहती है और उनकी पार्टी सभी सीटों पर चु ...और पढ़ें

    स्वामी प्रसाद मौर्य।

    स्वामी प्रसाद मौर्य।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव नानमई में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। भाजपा की स्थिति बता रही है कि वहां ममता बनर्जी वापसी कर रही हैं। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग के बूते बंगाल में सरकार की आस लगाए बैठी है। फैसला तो वहां की जनता को करना है।

    अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

    पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा जानती है कि बंगाल की जनता उनको कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। बंगाल चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का मोदी सरकार ने दुरुपयोग किया है। भाजपा, आरएसएस व इनके जितने भी संगठन व कार्यकर्ता हैं, धन खर्च कर भय, दहशत अन्य किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री व अखिलेश यादव की नूरा कुश्ती हमेशा चलती रहती है

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री व अखिलेश यादव की नूरा कुश्ती हमेशा चलती रहती है। भाजपा के मुख्यमंत्री व दोनों डिप्टी सीएम के बीच 36 का आंकड़ा हमेशा रहता है। खींचतान का असर यह है कि सभी मुद्दों पर यूपी की सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी तैयारी चल रही है।

    ये रहे मौजूद

    इससे पूर्व भगवान बुद्ध का पूजन किया। इस मौके पर आयोजक राजेश शाक्य, अनुराग शाक्य, अनोज शाक्य, जय कुमार शाक्य, दिनेश शाक्य, मनोज कुमार शाक्य, विनेश शाक्य, इंद्रेश शाक्य, छोटे लाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उखाड़कर लगाया बिजलीघर पर ढेर: विभाग ने कराई FIR, भाकियू देगा धरना; राकेश टिकैत भी आएंगे आगरा

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद बिजली विभाग के 20 हजार रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिल रहे बिल, दफ्तरों के काट रहे चक्कर

    खबरें और भी