मथुरा में महिला की हत्या-लूट का खुलासा: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, माता-पिता भी गिरफ्तार
मथुरा के जैंत क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ लुक्का मुठभेड़ में घायल हो गय ...और पढ़ें

जानकारी देते एसएसपी श्लोक कुमार। (मध्य में)
HighLights
जैंत में महिला की गला रेतकर हत्या-लूट का पर्दाफाश
मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ लुक्का पुलिस मुठभेड़ में घायल
आरोपी के माता-पिता साक्ष्य मिटाने में गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, मथुरा। जैंत क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित विष्णु उर्फ लुक्का मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है। सबूत मिटाने में सहयोग करने वाले पिता और मां मीना को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चाकू, तमंचा, लूटे गए जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। जैंत के गांव बाटी में 27 जुलाई की रात विजय देवी की गला रेत कर हत्या की गई थी, फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
महिला का गला रेतकर लूट करने वाला मुठभेड़ में घायल
एसएसपी श्लोक कुमार में सोमवार दोपहर पत्रकार वार्ता में बताया कि हत्या और लूट की घटना के मुख्य आरोपित विष्णु उर्फ लुक्का निवासी बाटी को रविवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल वृंदावन भेजा गया। जांच में सामने आया कि मृतका विजय देवी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण दिलाने का कार्य करती थी।
आरोपित को रुपये और जेवर की जानकारी थी
पड़ोसी आरोपित को जानकारी थी कि उसके पास महिलाओं के जमा किए गए रुपये और आभूषण रहते हैं। घटना वाली रात मृतका का पति और दोनों बेटे घर से बाहर थे। वर्षा के कारण ग्रामीण भी अपने घरों में चले गए, जिसका फायदा उठाकर आरोपित घर में घुस गया। चोरी के दौरान महिला के जाग जाने पर उसने चाकू से कई हमले करके गला काटकर हत्या कर दी थी और जेवर, नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान, घर बैठे नए ऐप पर फॉलो करें ये स्टेप्स
माता और पिता ने साक्ष्य मिटाने में संग किया काम
घटना के बाद आरोपित के माता-पिता ने भी साक्ष्य मिटाने में उसका साथ दिया। मां मीना ने हत्या में प्रयुक्त चाकू छिपा दिया, जबकि पिता हरप्रसाद ने लूटा गया सामान और नकदी छिपा दी। आरोपित ने खून से सने कपड़े भी धो दिए ताकि सबूत न बच सकें।
यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका के कुंडल, बाली, पायल, नाक की लौंग, श्यामजी का लाकेट और 13,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।