देर रात में पैदल चले DM सीपी सिंह, गोवर्धन परिक्रमा की जमीनी हकीकत परखी
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिक मास मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश, पेय ...और पढ़ें

मथुरा गोवर्धन परिक्रमा में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम सीपी सिंह व अन्य। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, गोवर्धन। अधिक मास मेले में उमड़ रहे आस्था के जनसैलाब के बीच मंगलवार रात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।
देर रात तक चले निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था से लेकर पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात तक हर व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानी हकीकत
परिक्रमा मार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक मास में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में सभी विभाग पूरी संवेदनशीलता और समन्वय के साथ कार्य करें।
श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शौचालयों, स्वास्थ्य सेवाओं, विश्राम शेड, भंडारों और भोजन वितरण स्थलों का भी जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर आगरा टाउनशिप बुकिंग में 25 दिन का इंतजार: 15 जून के बाद भूखंडों हाेंगे बुक, ADA बोर्ड तय करेगा दरें
यह भी पढ़ें- आगरा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: 46.5 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, दो दिन लू का रेड अलर्ट
कई मौके पर तुरंत सुधार के लिए आदेश
जिलाधिकारी ने परिक्रमार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कई स्थानों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम की सक्रियता से प्रशासनिक अमले में भी मुस्तैदी नजर आई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ऐसा स्वाद जो देसी और विदेशियों को बना देता है दीवाना, आगरा के लजीज पराठा को मिलेगी पूरे World में पहचान
15 जून तक चलेगा अधिकमास मेला
उल्लेखनीय है कि 17 मई से शुरू हुआ अधिक मास मेला 15 जून तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु ब्रज पहुंचकर 84 कोस परिक्रमा और गोवर्धन परिक्रमा कर रहे हैं।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।