Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुड़िया पूर्णिमा मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाईं 6 स्पेशल ट्रेनें, गोवर्धन को 400 बसें रवाना

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:50 AM (IST)

    देवशयनी एकादशी के साथ मथुरा में पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। रेलवे ने छह मेला विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जबकि परिवहन निगम ने गोवर्धन ...और पढ़ें

    मेला के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन में सवार होते श्रद्धालु।

    मेला के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन में सवार होते श्रद्धालु।

    HighLights

    1. रेलवे ने मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाईं

    2. परिवहन निगम ने गोवर्धन के लिए 400 बसें संचालित कीं

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं व अतिरिक्त स्टाफ तैनात

    जागरण संवाददाता, मथुरा। देवशयनी एकादशी के साथ शनिवार से पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रेलवे द्वारा छह मेला विशेष ट्रेन चलाई हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा गोवर्धन के लिए 400 बसों का संचालन किया।

    श्रद्धालु भक्ति के साथ परिक्रमा लगाने आ रहे हैं। हर ओर जय गिरिराजजी के जयघोष गूंज रहे हैं। रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर लाइन लगाकर बस खड़ी की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न आए।

    रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर लाइन लगाकर खड़ी की गई हैं बस

    रेलवे ने गुरु पूर्णिमा मेला-2026 के अवसर पर मथुरा व गोवर्धन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी व नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए 14 अतिरिक्त बुकिंग व आरक्षण काउंटर संचालित किए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त नौ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, 22 टिकटिंग फैसिलिटेटर तैनात किए गए हैं। मेला व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयागराज मंडल से 14, झांसी मंडल से छह, आगरा मंडल से लगभग 90 वाणिज्यिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मथुरा जंक्शन, अन्य आवश्यक स्थानों पर तैनात किया गया है। ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।

    खबरें और भी

    मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती कर दी गई है, जिससे बिना टिकट किसी भी व्यक्ति का स्टेशन परिसर में प्रवेश रोका जा सके। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अतिरिक्त रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं गाइड्स तैनात किए गए हैं।


    यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं गाइड्स किए गए तैनात

    खानपान स्टालों पर मूल्य सूची का प्रदर्शन कराया गया है। ओवरचार्जिंग रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अनधिकृत वेंडरों पर नियंत्रण के लिए रेलवे सुरक्षा बल, अन्य संबंधित विभागों के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। तीनों प्रवेश द्वारों पर हेल्प डेस्क/पूछताछ काउंटर स्थापित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए 3.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड मंजूर, मथुरा-वृंदावन में होंगे 470 करोड़ रुपये के विकास कार्य

    यह भी पढ़ें- मथुरा में फरह-सौंख मार्ग होगा चौड़ा: 437 पेड़ कटेंगे, 35.62 KM लंबी सड़क के लिए 84 करोड़ ₹ आएगी लागत

    गोवर्धन के लिए 1100 बस की व्यवस्था

    प्रथम व तृतीय प्रवेश द्वार पर लगभग 3,500 वर्गफीट क्षेत्रफल के वाटरप्रूफ होल्डिंग एरिया विकसित किए गए हैं। छह मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन और पांच ट्रेनों का विस्तार किया गया है। परिवहन निगम द्वारा गोवर्धन के लिए 1100 बस की व्यवस्था की गई है। शनिवार को गोवर्धन के लिए 400 बस संचालित की गईं। श्रद्धालु भक्ति का सफर मस्ती के साथ कर रहे हैं। गिरिराजजी के जयघोष गूंज रहे हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।