Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुड़िया पूर्णिमा मेला: 1100 बसें और स्पेशल ट्रेन, भीड़ बढ़ने पर तुरंत मिलेगी गाड़ी; श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटा मथुरा प्रशासन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:50 AM (IST)

    मथुरा में 25 जुलाई से शुरू हो रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे और परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्र ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 25 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला।

    2. श्रद्धालुओं के लिए रेलवे और परिवहन निगम की विशेष व्यवस्था।

    3. गोवर्धन के लिए 1100 बसें और आवश्यकतानुसार विशेष ट्रेनें।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। 25 जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम तैयारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

    मुख्य उद्देश्य यह है, श्रद्धालुओं को सफर के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। भीड़ बढ़ते ही ट्रेन बौर बस दौड़ाने की व्यवस्था की गई है। पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे।

    25 जुलाई से शुरू हो रहा है पांच दिवसीय मेला, श्रद्धालु लगाएंगे परिक्रमा

    मेला अवधि के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। जैसे ही किसी विशेष मार्ग पर भीड़ का दबाव बढ़ेगा, तुरंत विशेष ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा। दो रैक की व्यवस्था रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

    मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी में जुटा है रेलवे और परिवहन निगम

    परिवहन निगम द्वारा मेले के लिए विशेष बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। गोवर्धन के लिए करीब 1100 बस की व्यवस्था की गई है। चालक-परिचालकों के अवकाश स्थगित कर दिए गए हैं। अधिकारी लगातार बस संचालन पर नजर रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

    यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

    निगम द्वारा नए बस अड्डे के सामने माल गोदाम रोड से बस संचालन किया जाएगा। ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार से गोवर्धन के लिए बस संचालित की जाएंगी।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता से लिया जा रहा है और 25 जुलाई से शुरू हो रहे इस मेले में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- संभल डीएम अंकित खंडेलवाल ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन तहसीलों के एसडीएम बदले

    पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे द्वारा मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

    खबरें और भी