मथुरा सद्गुरु ऋतेश्वर के आश्रम पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह: बोले- आरोप षड्यंत्र थे, न्यायालय ने न्याय दिया
न्यायालय से बरी होने के बाद पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह वृंदावन स्थित आनंदम धाम आश्रम पहुंचे और सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया। ...और पढ़ें

वृंदावन के बाराहघाट स्थित आश्रम आनंदम वृंदावन में सद्गरु ऋतेश्वर महाराज के सान्निध्य में भगवान भोलेनाथ का पूजन करते पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह। - फोटो: जागरण।
HighLights
ब्रजभूषण शरण सिंह न्यायालय से बरी होने के बाद वृंदावन पहुंचे
उन्होंने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया, एकांतिक वार्ता की
ब्रजभूषण ने यौन शोषण के आरोपों को बड़ा षड्यंत्र बताया
संवाद सहयोगी, वृंदावन। भाजपा के पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे ब्रजभूषण शरण सिंह न्यायालय से बरी होने के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद लेने आनंदम धाम आश्रम पहुंचे। यहां सिंह ने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के दर्शन कर एकांतिक वार्ता की और फिर आश्रम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
न्यायालय से बरी होने के बाद पहली बार आश्रम पहुंचे ब्रजभूषण शरण सिंह का आश्रम में जोशीला स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र रचकर आरोप लगाए गए थे, न्यायालय ने न्याय दिया है।
बरी होने के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर की शरण में पहुंचे ब्रजभूषण शरण सिंह
बाराहघाट स्थित आनंदम वृंदावन आश्रम में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा मेरे ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाकर जो इतना बड़ा प्रदर्शन हुआ, वह कहीं और देखने को नहीं मिला। आरोप लगाने वाले विश्व मेडलिस्ट थे। उनके पीछे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, ममता बनर्जी, टुकड़ा टुकड़ा गैंग खड़ा था, इनके पीछे कनाडा, यूएस में भी आंदोलन चल रहा था। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र था, मैंने पहले दिन कहा था कि एक भी बात सच पाई गई तो मैं स्वत: फांसी लगा लूंगा।
यह भी पढ़ें- सारी अटकलें खत्म! बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक भविष्य पर बेटे ने दिया करारा जवाब, 'पिता जी संसद में फिर आएंगे'
न्यायपालिका ने ससम्मान किया बरी
बृजभूषण सिंह ने कहा यही कारण है कि न्यायपालिका ने मुझे न्याय दिया। मैंने न्यायालय के आदेश से पहले नागपुर में गुरुपूर्णिमा पर सद्गुरु के दर्शन व पूजन किया। अब तीन अगस्त को न्यायपालिका ने ससम्मान बरी किया तो मेरा पहला कार्यक्रम सद्गरु के दर्शन का पहला कार्यक्रम है। राजनीति में एकबार फिर सक्रिय होने के सवाल पर कहा ये ईश्वर निर्धारित करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
सद्गुरु ऋतेश्वर ने कहा
सद्गुरु ऋतेश्वर ने कहा हमने ब्ररजभूषण शरण सिंह से पहले ही कहा था धर्म के मार्ग पर चलते हुए धैर्य से काम लें। यह मेरे पुत्र हैं, जिस तरह पिता को खुशी होती है, वही खुशी हो रही है।