Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर मोदीपुरम और पल्हेड़ा फ्लाईओवर के नीचे लगा भीषण जाम, परेशानी में फंसे लोग

    By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:59 PM (IST)

    मेरठ में मोदीपुरम और पल्हेड़ा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर भीषण जाम लग गया। अव्यवस्थित पार्किंग और दुकानों के बाहर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, ...और पढ़ें

    पल्हेड़ा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर लगा जाम।

    पल्हेड़ा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर लगा जाम।

    HighLights

    1. दुकानों के बाहर तक सामान रखने से भी बढ़ी परेशानी

    2. सर्विस रोड पर अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग मुख्य कारण।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे और पल्हेड़ा फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड पर  शनिवार दोपहर बरसात में भीषण जाम लग गया। सर्विस रोड पर लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने और दुकानों के बाहर तक सामान रखे होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे पल्लवपुरम थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने का प्रयास करते हुए सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग कर दी। बैरिकेडिंग के जरिए वाहनों को गलत दिशा से पल्लवपुरम फेज-वन की ओर जाने से रोका गया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से पल्हेड़ा फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर आगे जाने की अपील की। 

    इस दौरान कुछ राहगीरों और वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्ग से ही वाहन निकालने के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि सर्विस रोड पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने और दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है।

    स्थानीय ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी जोगिंदर सिंह, उमेश वर्मा, सोनू प्रजापति, विनोद प्रजापति, रितिक शर्मा आदि लोगों का कहना है कि हाईवे की सर्विस रोड पर वाहन खड़े करने और दुकानों के बाहर अतिक्रमण के कारण आए दिन यातायात बाधित होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, DPR तैयार करने के लिए धनराशि जारी 

    यदि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराई जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पुलिस ने वाहनों को निकालकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दुकानदारों को चेताया कि अगर समान दुकान के बाहर रखा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। दोपहर लगभग तीन बजे जाम से लोगों को राहत मिली। 

    यह भी पढ़ें- कार चला रहे युवक सहित हादसे में तीन दोस्तों की गई थी जान, इनमें से एक के स्वजन ने दूसरे मृतक पर दर्ज करा दिया मुकदमा

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे संपर्क मार्ग से जुड़ेंगे, इसे लेकर नितिन गडकरी से मिले MP अरुण गोविल