Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर युवती की शर्मनाक हरकत, बाइक पर दो युवकों के बीच बैठने से हादसे का भी था खतरा

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:35 PM (IST)

    Meerut News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक पर सवार युवती और दो युवकों सवार थे। इनके वायरल वीडियो में चलती बाइक पर युवती की हरकत की पुलिस ने जांच शुरू ...और पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर युवती की शर्मनाक हरकत (AI जेनरेटिड फोटो)

    Delhi-Dehradun Highway पर युवती की शर्मनाक हरकत (AI जेनरेटिड फोटो)

    HighLights

    1. हाईवे पर बाइक से जा रहे थे दो युवक व एक युवती

    2. मेरठ के परतापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें बाइक सवार एक युवती व दो युवक का आचरण शर्मसार करने वाला है। 

    हाईवे पर दोनों युवकों के बीच बैठी युवती की हरकत की किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। वीडियो पर लोगों के तीखे कमेंट कर पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    सोशल मीडिया पर शनिवार को सात सेकेंड की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें एक बाइक तेज रफ्तार से दौड़ रही है। बाइक पर दो युवकों के बीच में एक युवती पीछे की ओर मुंह किए बैठी है। पीछे बैठे युवक से वह चलती बाइक पर आपत्तिजनक व्यवहार कर रही है। हाईवे पर आगे पीछे दर्जनों वाहन दौड़ रहे हैं।

    बाइक सवार युवक-युवती के इस व्यवहार की पीछे कार से जा रहे किसी युवक ने मोबाइल से वीडियो बना ली। बाइक का नंबर मेरठ का है। यह वीडियो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर परतापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर लोगों के तीखे कमेंट आए। लोगों का कहना था कि इस आपत्तिजनक व्यवहार से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ससुराल में पड़ोसी का खूनी खेल: अफेयर के चलते मेरठ के युवक की मुजफ्फरनगर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या

    यह वीडियो कब का है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा कि वीडियो की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 35 साल से मूक-बधिर बनने का स्वांग रचकर भीख मांगने वाला निकला शातिर लुटेरा, मुठभेड़ के बाद पुलिस के जोड़ने लगा हाथ