Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर अपराधियों ने पूर्व IRS अफसर से की धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड से किया विदेशी ट्रांजेक्शन; मेरठ पुलिस ने शुरू की जांच

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:41 PM (IST)

    Meerut News: साइबर अपराधियों ने आयकर विभाग के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की अनधिकृत विदेशी ट्रांजेक्शन कर दी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. 50 हजार रुपये की अनधिकृत विदेशी ट्रांजैक्शन हुई।

    2. मेरठ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। साइबर अपराधियों ने आयकर विभाग के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर और सचिव रैंक के पूर्व आईआरएस अधिकारी को भी निशाना बना लिया। उनके क्रेडिट कार्ड से 586.23 अमेरिकी डालर (करीब 50 हजार रुपये) की अनधिकृत विदेशी ट्रांजेक्शन कर दी गई। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन अलर्ट मिलते ही उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया और मेरठ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    नोएडा के सेक्टर-44 निवासी असित सिंह निजी कार्य से मेरठ आए हुए थे। दोपहर करीब 12:27 बजे उनके मोबाइल पर एचएसबीसी बैंक का संदेश आया, जिसमें उनके प्रीमियर क्रेडिट कार्ड से 586.23 अमेरिकी डालर का भुगतान एक विदेशी कार रेंटल कंपनी हर्ट्ज़ के नाम पर दर्शाया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भुगतान नहीं किया था।

    मोबाइल पर संदेश मिलते ही उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड और संदिग्ध ट्रांजेक्शन को तत्काल ब्लाक कराया। बैंक ने शिकायत दर्ज कर उन्हें रेफरेंस नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने मेरठ साइबर क्राइम थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और जांच के लिए क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज पुलिस को सौंपे।

    यह भी पढ़ें- नमो भारत स्टेशन के नीचे हुई बर्थडे पार्टी, 'घूरने' को लेकर हो गया बवाल; सीमा विवाद में उलझी मेरठ पुलिस

    थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक को संदिग्ध खाते में गई रकम फ्रीज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही विदेशी ट्रांजेक्शन से जुड़े बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में घर से सामान लेने निकले थे व्यापारी, 25 मिनट बाद मिली मौत की खबर; ई-रिक्शा चालक ने नाले किनारे फेंका शव

    यह भी पढ़ें- UP में सबसे अधिक मेरठ में हुई बरसात, मुजफ्फरनगर दूसरे नंबर पर; गाजियाबाद व नोएडा में सबसे कम बरसा पानी