Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: Ganga Expressway, Delhi-Dehradun Greenfield Highway रहेंगे चालू, UP के मुख्य सचिव और DGP ने की समीक्षा बैठक

    By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं और आमजन दोनो ...और पढ़ें

    मुख्य सचिव और डीजीपी ने चार राज्यों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

    मुख्य सचिव और डीजीपी ने चार राज्यों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

    HighLights

    1. 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था।

    2. मुख्य सचिव व डीजीपी ने चार राज्यों के अधिकारियों के साथ की बैठक।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं और आमजन दोनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। आमजन को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इनके लिए अलग सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

    सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के अधिकारियों के साथ कमिश्नर कार्यालय सभागार में करीब दो घंटे तक कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

    बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता से जुड़ी सभी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ियों की आस्था और आमजन की सुविधा, दोनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

    पिछले वर्षों के अनुभवों और मुजफ्फरनगर में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तिजनक वस्तुओं पर पूर्व वर्षों की तरह प्रतिबंध लागू रहेगा। बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: 'पापा ठीक हो जाएं...' दिल्ली के 9 साल के तनिष्क ने इस कामना के साथ 21 लीटर जल लेकर शुरू की कांवड़ यात्रा

    आमजन को यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे को यातायात के लिए खुला रखा जाएगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा, जिससे सामान्य यातायात बाधित न हो। बैठक के बाद मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक संक्षिप्त बातचीत कर रवाना हो गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर में यातायात परिवर्तन की तैयारी, Delhi-Dehradun Highway पर 6 अगस्त से वाहनों का संचालन बंद