Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: 'पापा ठीक हो जाएं...' दिल्ली के 9 साल के तनिष्क ने इस कामना के साथ 21 लीटर जल लेकर शुरू की कांवड़ यात्रा

    By Jishan Mohamad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

    Kanwar Yatra 2026 : दिल्ली के 9 वर्षीय तनिष्क तिवारी ने अपने बीमार पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ यात्रा ...और पढ़ें

    पुरकाजी से कांवड़ लेकर गुजरता हुआ कांवड़िया तनिष्क। जागरण

    पुरकाजी से कांवड़ लेकर गुजरता हुआ कांवड़िया तनिष्क। जागरण

    HighLights

    1. रोजाना पांच किमी की दूरी पैदल चलकर आगे बढ़ रहा।

    2. कुछ समय से बीमार चल रहे हैं कांवड़िया तनिष्क के पिता।

    संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर (पुरकाजी)। सावन में आस्था की बयार चल रही है। दिल्ली के 9 साल के तनिष्क तिवारी ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देख हर कोई भावुक हो जा रहा है। इस बच्चे ने बीमार पिता के स्वास्थ्य की कामना के लिए हरिद्वार से कांवड़ उठाई है।

    दिल्ली के मंडोली चुंगी निवासी तनिष्क तिवारी पुत्र हेमंत तिवारी अपने बीमार पिता की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आए हैं। कांवड़िया तनिष्क घर वालों को बिना बताए ही ये पवित्र यात्रा पर निकल गया। हालांकि बाद में परिवार को सूचित कर दिया। तनिष्क के पिता हेमंत तिवारी पेशे से देवी जागरण करते हैं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। पिता को ठीक होते देखने की तमन्ना लेकर तनिष्क ने कांवड़ उठाने का संकल्प लिया।

    प्रत्येक दिन 5 किमी की दूरी पैदल चलकर आगे बढ़ रहा है। उसका लक्ष्य दिल्ली स्थित टिल्ला शिव मंदिर है, जहां वो सावन की शिवरात्रि पर ये पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित करेगा।

    तनिष्क अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। घर में बड़े भाई जतिन, कार्तिक और छोटी बहन आयुषी हैं। पिता के बीमार होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, लेकिन तनिष्क के हौसले के आगे उम्र छोटी पड़ गई। तनिष्क का कहना है वह पूरी श्रद्धा से जल लेकर जा रहा है। उसे विश्वास है उसके पापा जल्दी ठीक हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर में यातायात परिवर्तन की तैयारी, Delhi-Dehradun Highway पर 6 अगस्त से वाहनों का संचालन बंद 

    कांवड़ यात्रा में किसी भी मुद्दे को धार्मिक रंग न देने की अपील

    मुजफ्फरनगर: खालापर क्षेत्र के लोहिया बाजर स्थित शाह इस्लामिक अकादमी में फलाह इंसानियत सोसायटी के तत्वावधान में सद्भावना प्रतिनिधि सभा की गई। जिसमें कहा कि शहर में अगामी दिनों में कांवड़ यात्रा आरंभ होगी, इसके लिए प्रत्येक समाज के लोग आपसी सद्भावना और सहयोग की भूमिका निभाएं। किसी भी मुद्दे या बात को धार्मिक रंग नहीं दिया जाए।

    खबरें और भी

    सभा में समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, संयोजक कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी, होतीलाल शर्मा, संदीप दास एडवोकेट, भाकियू के महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा, पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी, कारी शौकत अली ने विचार व्यक्त किए।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: पालिका बोर्ड बैठक में 15 मिनट में 150 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पारित, 600 से अधिक फाइलों पर काम रुका