Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: मेरठ में सिर्फ सोहराब गेट से ही दौड़ेंगी रोडवेज बसें, भैंसाली अड्डे पर Inquiry Window रहेगी चालू

    By Anand Prakash Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:20 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ में भैंसाली बस अड्डे से बसों का संचालन सोहराब गेट बस अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यात्रियों की स ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

     प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बुधवार रात से ही अनाउंसमेंट कर चालक-परिचालकों को जानकारी दी गई

    2. दिल्ली, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर की बसें सोहराब गेट से चलेंगी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते भैंसाली एवं मेरठ रोडवेज डिपो की बसों का संचालन शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार रात में भैंसाली अड्डा से अनाउंसमेंट करके चालक-परिचालकों को जानकारी दी गई कि अब सोहराब गेट बस अड्डा से बसें संचालित करें।

    यात्रियों को भी दिल्ली, कौशांबी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद की तरफ जाने के लिए सोहराब गेट बस अड्डा से ही बस में सवार होना पड़ेगा। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक लागू रहेगी।

    भैंसाली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस शर्मा ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के चलते बसों का संचालन शिफ्ट करने की प्रक्रिया बुधवार रात से आरंभ कर दी गई। आधी रात के बाद बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा। जो बसें देर रात तक मेरठ पहुंचेंगी, उनके चालक-परिचालकों को बस अड्डा शिफ्ट होने की जानकारी देने के लिए निगम के कर्मी भैंसाली अड्डे पर रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि भैंसाली बस अड्डे से विभिन्न डिपो की लगभग 1500 बसों का प्रस्थान 24 घंटे के अंदर होता है। वहीं, सोहराब गेट बस अड्डा से लगभग 700 बसों का प्रस्थान होता है। बता दें कि बागपत, बड़ौत व बालैनी रूट की रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित अस्थायी बस अड्डों से ही किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन बंद, मेरठ शहर व हाईवे के सभी कट बंद किए

    यात्रियों की सुविधा के लिए भैंसाली बस अड्डे पर जारी रहेगी पूछताछ सेवा

    एआरएम ने बताया कि भैंसाली बस अड्डे पर फिलहाल पूछताछ की सेवा जारी रहेगी। पूछताछ कक्ष में 24 घंटे कर्मी की तैनाती रहेगी। ताकि भूलवश जो यात्री भैंसाली बस अड्डे पर पहुंचे, तो उन्हें बस अड्डा शिफ्ट होने और सोहराब गेट अड्डे से बस लेने के संबंध में जानकारी दी जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Meerut Metro की पार्किंग इस्तेमाल करने वाले ध्यान दें, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्टेशनों पर बंद होने लगे पार्किंग स्थल

    कैंट और कंकरखेड़ा क्षेत्र के लोगों की बढ़ जाएगी दूरी

    भैंसाली व मेरठ डिपो की बसों को सोहराब गेट बस अड्डा से संचालित किए जाने के कारण कैंट, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा क्षेत्र के लोगों को असुविधा झेलनी पड़ेगी, क्योंकि इन क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर या मुजफ्फरनगर जाने के लिए कुछ ही दूरी पर भैंसाली अड्डे से ही बस मिल जाती थी, लेकिन अब गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डा पर पहुंचना होगा। उसके लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग किया जा सकेगा। इससे उनकी दूरी में भी वृद्धि हो जाएगी।