Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Metro की पार्किंग इस्तेमाल करने वाले ध्यान दें, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्टेशनों पर बंद होने लगे पार्किंग स्थल

    By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:41 PM (IST)

    Meerut News: कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ में दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर आवागमन प्रभावित होगा। इसके चलते भैंसाली मेट्रो स्टेशन का पार्किंग स्थल बंद कर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो।

    प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. सबसे पहले भैंसाली मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या दो की तरफ का पार्किंग स्थल बंद किया गया।

    2. अन्य पार्किंग स्थलाें के बारे में यातायात पुलिस और एनसीआरटीसी के बीच मंथन जारी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली रोड व रुड़की रोड पर एक तरफ आवागमन लगभग बंद रहेगा क्योंकि वह कांवड़ियाें के लिए आरक्षित रहेगा। वाहनाें लाने व ले जाने की समस्या को देखते हुए अब मेट्रो स्टेशनों के पार्किंग स्थल को कुछ दिनों के लिए बंद करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल भैंसाली मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या दो के तरफ का पार्किंग स्थल बंद कर दिया गया है।

    nm

    अन्य पार्किंग स्थलों के बारे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की ओर से जानकारी दी जाएगी। भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग स्थल बंद होने के संबंध में नोटिस चस्पा किया गया है। हालांकि अन्य स्थलाें के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी है क्योंकि यदि स्थल तक वाहनों के पहुंचने का मार्ग उपलब्ध रहेगा तो पार्किंग स्थल बंद नहीं होंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस और एनसीआरटीसी के बीच मंथन चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को राहत, नमो भारत ट्रेन हर आठ मिनट पर मिलेगी, फेरे भी बढ़ाए गए

    कांवड़ वार्ड तैयार, 300 बेड आरक्षित

    मेरठ: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कालेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, सीएचसी और 25 प्राइवेट अस्पतालों में कुल 300 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इनमें 30 बेड मेडिकल कालेज, 20 बेड जिला अस्पताल, पांच-पांच बेड सीएचसी और 25 प्राइवेट अस्पतालों में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं। 100 डाक्टरों सहित कुल 135 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: मेरठ में 5 अस्थायी अड्डों से चलेंगी रोडवेज बसें, इनकी जगह नोट कर लें; दिल्ली-हरिद्वार का बस क‍िराया बढ़ा

    अस्पतालों तक घायल या बीमार कांवड़ियों को पहुंचाने के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस लगभग 19 और 16 मोटर साइकिल एंबुलेंस लगाई गई हैं। 25 प्राइवेट अस्पतालों से एक-एक एंबुलेंस लगाई गई है। संकरे रास्तों और भीड़ में चार पहिया एंबुलेंस की जगह दो पहिया एंबुलेंस से मरीजों को अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। एंबुलेंस में सभी जरूरी दवाओं से लैस फर्स्ट एड बाक्स होगा ताकि मरीज को मौके पर ही प्राथमिक उपचार मिल सके। शहरी क्षेत्र में शिवाजी चौक जीरो माइल, हापुड़ अड्डा, एल ब्लाक तिराहा, फफूंडा मंदिर, तेजगढ़ी चौराहा, बहादुर मोटर दिल्ली रोड, औघड़नाथ मंदिर के पास एंबुलेंस खड़ी होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान कौन से मार्ग रहेंगे बंद और कहां से होगा वाहनाें का प्रवेश, यह है पूरा रूट प्लान

    इसके अलावा रार्धना, सलावा झाल, कपसाड़ नहर पटरी, डाक बंगला नानू नहर, कालंद रजवाहा, सरूरपुर रजवाहा, नानु पुल, करनावल रजवाहा, भोला की झाल, पूठ नहर की पटरी, जटपुरा नहर पटरी, जानी कला, सिवाल नहर का पुल, टाेल प्लाजा सिवाया सहित अन्य स्थानों पर भी एंबुलेंस रहेगी। कावड़ यात्रियों के लिए गंगनहर, दिल्ली-दून हाइवे, दिल्ली रोड सहित सभी कांवड़ मार्गों पर 32 विशेष हेल्थ बूथ रहेंगे।

    ये हेल्थ बूथ कांवड़ शिविरों में ही संचालित होंगे। इन बूथों पर स्वास्थ्य सेवाओं को चौबीसों घंटे सुचारू रखने के लिए डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। खासतौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए डिहाइड्रेशन, पैरों में छाले पड़ने, दर्द निवारक सहित सभी जरूरी दवाएं, सर्प दंश के लिए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था रहेगी। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. सुधीर कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से कांवड़ ड्यूटी प्रभावी हो जाएगी।