Namo Bharat Train: कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को राहत, नमो भारत ट्रेन हर आठ मिनट पर मिलेगी, फेरे भी बढ़ाए गए
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
वर्तमान में लगभग एक लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे।
यात्रियों को यह सुविधा 30 जुलाई से 14 अगस्त तक मिलेगी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियाें की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन की फेरों की संख्या बढ़ा दी है। अब हर आठ मिनट पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी, जिसके लिए 52 फेरे बढ़ाए गए हैं। यह सुविधा 30 जुलाई से 14 अगस्त तक मिलेगी।
वर्तमान में औसतन लगभग एक लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। 30 जुलाई से पावन महीने सावन की शुरुआत हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं।
इसकी वजह से कई मुख्य मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन और निजी गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। ऐसे में अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर पर यात्रियों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
नमो भारत ट्रेनें वर्तमान में हर 10 मिनट पर मिलती हैं लेकिन अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स यानी फेरे बढ़ाने से हर आठ मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होंगी। आवश्यकता पड़ने पर एनसीआरटीसी द्वारा ट्रेन की फ्रीक्वेंसी को और भी बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, DPR तैयार करने के लिए धनराशि जारी
कुछ दिनों के लिए कुछ पार्किंग हो सकती हैं बंद
कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों के बंद होने से कुछ नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा निश्चित समय के लिए बाधित हो सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति में एनसीआरटीसी द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।