Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें मेरठ से भी गुजरेंगी, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन हरिद्वार तक विस्तारित 

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:26 PM (GMT+05:30)

    Kanwar Yatra Special Trains: कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार वाया मेरठ सिटी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी के साथ दिल्ली ...और पढ़ें

    दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें मेरठ से भी गुजरेंगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें मेरठ से भी गुजरेंगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू हुईं।

    2. वाया मेरठ सिटी स्टेशन दो ट्रेनों का संचालन

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे ने वाया मेरठ सिटी स्टेशन दिल्ली शाहदरा से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन आरंभ किया है। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन को हरिद्वार तक विस्तारित किया गया है।

    ट्रेन संख्या 04313, जो 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगी, दिल्ली से रात 10:25 बजे रवाना होगी। यह मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 11:52 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी, जहां यह तड़के सुबह 4:25 बजे पहुंचेगी। गुरुवार को यह ट्रेन एक घंटा 11 मिनट विलंब से दिल्ली शाहदरा से रवाना हुई।

    ट्रेन संख्या 04314 हरिद्वार से दिल्ली के बीच 31 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगी। यह हरिद्वार से दोपहर 3:30 बजे चलकर मेरठ शाम 6:48 बजे पहुंचेगी और दिल्ली शाहदरा रात 8:48 बजे पहुंचेगी।

    इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 64557 को हरिद्वार तक विस्तारित किया गया है, जो दिल्ली से सहारनपुर तक जाती है। इसका संचालन भी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक नियमित रूप से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 64558 हरिद्वार से दिल्ली तक 31 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: मेरठ में सिर्फ सोहराब गेट से ही दौड़ेंगी रोडवेज बसें, भैंसाली अड्डे पर Inquiry Window रहेगी चालू

    बसों का संचालन शिफ्ट होने पर भटकते रहे यात्री, हो रही परेशानी

    मेरठ : कांवड यात्रा के चलते भैंसाली बस अड्डा शिफ्ट कर सोहराब गेट अड्डे से बसें संचालित किए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद भैंसाली डिपो की अधिकांश बसों का संचालन परिवर्तित रूटों से आरंभ कर दिया गया।
    भैंसाली बस अड्डा शहर के बीच में है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये मेरठ शहर में बेगमपुल से दिल्ली रोड की तरफ जाते समय भैंसाली बस अड्डे के आगे से गुजरते हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन बंद, मेरठ शहर व हाईवे के सभी कट बंद किए

    यहां आम दिनों में ही बसों के कारण यातायात जाम रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान इस स्थिति से बचने के लिए भैंसाली बस अड्डे के स्थान पर सोहराब गेट से बसों का संचालन किया जाता है। जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 29 जुलाई की रात से भैंसाली अड्डा शिफ्ट करना है।

    खबरें और भी

    इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे। इसके चलते गुरुवार को भैंसाली डिपो की अधिकांश बसों का संचालन सोहराब गेट अड्डे पर कर दिया गया। भैंसाली डिपो प्रभारी रुकमेश ने बताया कि अब समस्त बसों का संचालन सोहराब गेट से ही होगा।